• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आप ने कहा- अमित शाह हमारे 7 सवालों का जवाब देकर जाएं

Aam aadmi Party  said  in Panchkula Amit Shah answers to our 7 questions - Panchkula News in Hindi

पंचकूला। हरियाणा दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को आम आदमी पार्टी ने सवालों के घेरे में लिया है। पार्टी ने उनसे सात सवाल पूछते हुए इनके जवाब यहां जाने से पहले देकर जाने को कहा है।

पार्टी के जिला प्रधान योगेश्वर शर्मा का कहना है कि ये सातों सवाल आम आदमी से जुड़े हैं और वे इनके जवाब जानना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन सवालों के जवाब नहीं देते तो प्रदेश की जनता यह सोचने के लिए विवश होगी कि प्रदेश में भाजपा कांग्रेस और इनेलो मिलीभगत की राजनीति कर आमजन को गुमराह कर रही है।

योगेश्वर शर्मा ने कहा कि उनके प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद भी यह सवाल उनसे पूछ चुके हैं और आम आदमी पार्टी की सभी जिला इकाइयां उनसे यही सवाल पूछेंगी तथा जहां जहां भी अमित शाह का प्रवास होगा, उनसे आम आदमी के ये सवाल पूछे जाएंगे।

आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान योगेश्वर शर्मा के सवाल हैं कि शाह हरियाणा की जनता को ये बताएं कि भूपेंदर सिंह हुड्डा और अभय सिंह चौटाला जेल जाएंगे या भाजपा में आएंगे। क्योंकि सत्ता में आने से पहले भाजपा कहती थी कि इन्होंने भ्रष्टाचार किया है और इन्हें जेल जाना ही होगा। मगर अब सीबीआई के केस दर्ज करके अभी तक इन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। क्या सिर्फ इनको डराया जा रहा है? ताकि सुविधानुसार इनका उपयोग किया जा सके या भाजपा में लाने का प्रयास है।

स्वामीनाथन रिपोर्ट कब लागू होगी, किसानों का कर्ज कब माफ होगा? क्योंकि हर रोज किसान आत्महत्या कर रहे हैं। जबकि अपने घोषणापत्र में भाजपा ने सत्ता में आने पर पहली कलम से ही किसानों के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने की बात की थी।

भाजपा के घोषणापत्र के अनुसार बेरोजगारों को दस हजार बेरोजगारी भत्ता और पांच लाख नौकरियां कब मिलेगी?

हरियाणा को 24 घंटे बिजली कब मिलेगी? क्योंकि चुुनाव से पहले भाजपा ने हरियाणा को 24 घंटे और सस्ती बिजली देने का वादा किया था जबकि हरियाणा में सबसे महंगी बिजली है और 24 घंटे में से 4-5 घंटे बिजली आती है।

गायों के नाम पर वोट खा गये , गायों को चारा कब खिलाओगे? क्योंकि प्रदेश में ही नहीं भाजपा की ओर से देश भर में गाय के नाम पर राजनीति की गई। गाय के नाम पर वोट ली गइ, मगर आज गाय सडक़ों पर कूड़ा खा रही है। गायों के बीच सडक़ पर चलने की वजह से लोग सडक़ हादसों में मर रहे हैं। सरकार एक गाय पर 15 पैसे खर्च करती है। साधू-संत गायों के लिये धरने पर बैठे है ,तो शाह बताये कि गाय माता कब तक सडक पर कूड़ा खाएगी?

इसी प्रकार हरियाणा के भाईचारे का चारा बना कर कितने दिन और खाओगे ? क्योंकि हरियाणा में जब से भाजपा की सरकार आई है, सबसे ज्यादा जातीय हिंसा हुई है। जातीय जहर फैलाया गया है और भाईचारे को खराब किया गया है। उन्होंने पूछा कि अमित शाह बताये कि क्या भाजपा चुनाव से पहले जातीय जहर फैलाने की तैयारी कर रही है और क्या जाति- धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़वाकर ही भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी।

योगेश्वर शर्मा ने आगे पूछा कि अमित शाह यह भी बताएं कि नोटबंदी ने लोगों की कमर तोड़ी। और आपकी सम्पति 8 करोड़ से 34 करोड़ हुई है। क्या ये काला धन था? ऐसा कौन सा बिजनेस है जिसमे 300 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Aam aadmi Party said in Panchkula Amit Shah answers to our 7 questions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp national president amit shah, district head yogeshwar sharma, aam aadmi party, panchkula, amit shah, 7 questions for amit shah, amit shah visit haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved