• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में 4150 घोषणाओं में से 2500 घोषणाएं पूरी - मुख्यमंत्री

2500 announcements out of 4150 announcements in Haryana - Chief Minister - Panchkula News in Hindi

पंचकूला । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल में व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से जनहित में सरकार ने कार्य किए है और समाज में लोगों के जीवन को सुरक्षित, सुखमय व व्यवस्थित बनाने की पहल की है। तीन वर्षों में सरकार द्वारा की गई 4150 घोषणाओं में से 65 प्रतिशत अर्थात 2500 घोषणाएं पूरी की जा चुकी है और भविष्य में हर महीने एक नए सुधार का कार्य किया जाएगा, जो प्रदेश में लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री गुरुवार को सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर पंचकूला के सेक्टर एक स्थित रेड बिशप में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के तत्वावधान में पत्रकारों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने स्मरण कराया कि लगभग छह महीने पहले हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने पांच घोषणाएं की थी, जिनमें से तीन की आज शुरूआत की गई है और एक नवंबर को शेष दो घोषणाओं की शुरूआत कर दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 60 वर्ष से अधिक आयु के 9 व्योवृद्ध वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार पेंशन योजना से सम्मानित किया गया, जिनमें सरदार एनएस परवाना, विद्यासागर प्रभाकर, एनएस मलिक, गोविंद ठुकराल, केवी पंडित, सुरेंद्र खुल्लर, रमेश गौतम, विनोद कुमार गुप्ता व अनिलपुरी शामिल थे। पहली बार किसी राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए आरंभ की गई पेंशन योजना से उपस्थित पूरा मीडिया जगत अति प्रसन्न था। कई वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने सीधा संवाद कर अपने अनुभ्व सांझे किए। यहां तक कि एक पत्रकार ने मुख्यमंत्री से गले मिलने की इच्छा जाहिर की जो पूरी मीडिया की ओर से थी। पत्रकारों ने कहा कि आज तक हरियाणा की किसी भी सरकार ने पत्रकार हित में इतना बड़ा फैसला नहीं लिया है। इस निर्णय की जितनी प्रशंसा की जाए व कम होगी। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री ने पत्रकार भवन बनवाने की मांग पर साहनुभूति पूर्ण विचार करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले में मीडिया सेंटर बने ऐसी घोषणा की गई है, जिसके तहत अब तक पांच जिलों में मीडिया सेंटर बन चुके है और शेष जिलों में इस दिशा में प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि जिन दो योजनाएं को एक नवंबर से आरंभ किया जाएगा, उनमें कैशलैस मेडिकल क्लेम व बीमा पॉलिसी शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खाट पर बैठकर सटिक बात कहने व तत्काल जवाबदेही हरियाणा के लोगों की खूबी बताए जाने से वे अत्यंत प्रभावित हुए और तभी से उन्होंने व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से लोगों को अच्छी सेवाएं देने की शुरूआत की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन वर्षों में हमने जितना कार्य किया है, वे पिछली सरकार के छह वर्षोे से अधिक कार्यकाल के बराबर है। आगे के दो वर्षों का रोडमैप हर महीने एक सुधारात्मक कार्य के साथ तैयार किया गया है, जिसका विशलेषण लोग स्वयं करेंगे।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में राजनीतिक संरक्षण के चलते असामाजिक तत्व समाज में अफरा-तफरी व अराजकता का माहौल था, जिसे हमारी सरकार ने बंद किया है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था, जिसपर ऑन लाईन प्रणाली के माध्यम से अंकुश लगाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा में विपक्ष मुद्दा विहीन है, जिसका ताजा उदाहरण बाजरे की खरीद पर दिए जा रहे वक्तव्य पर है। 2009 के बाद बाजरे की सरकारी खरीद बंद थी, जिसे हमने आते ही शुरू करवाया और तीन वर्षों से लगातार बाजरे की सरकारी खरीद हो रही है।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार दादुपुर नलवी नहर की मूल भावना को ही पिछली सरकारों ने बदल दिया। अब किसानों की मांग पर हमने इसे डिनोटीफाईड किया है। उन्होंने कहा कि एक नहर तो पिछली सरकार ऐसे बना गई, जैसे बिन डिब्बो के रेल हो।
स्वामीनाथन आयोग पर विपक्ष बार-बार कह रहा है परंतु हमारी सरकार इसे चरणबद्ध तरीके से लागू कर रही है। फसल बीमा की बात स्वामीनाथन आयोग ने कही है और किसान मर्जी से प्रीमियम देकर बीमा करवा रहे है, वह बात भी विपक्ष के नेताओं को हजम नहीं हो रही, क्योंकि वे कहते है कि वे इस कार्य को क्यों नही कर सके। उन्होंने कहा कि पूरी कैबिनेट दिन-रात एक जुट होकर लगी है। कुछ मंत्री तो या तक कहते है कि मुख्यमंत्री जी आप तो हमसे ओवर टाईम करवा रहे हो। उन्होंने कहा कि यह तीन वर्षों के कार्यकाल का पहला प्रोडैक्ट है जो सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के माध्यम से जनता के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के प्रधान सचिव आरके खुल्लर ने कार्यक्रम में पंहुचने पर सभी पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के व्यस्त कार्यक्रमों के चलते कम समय में यह सम्मेलन संभव नहीं था परंतु विभाग ने दिन-रात करके इसका सफल आयोजन किया है।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की मंत्री कविता जैन, परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर, जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी राज्यमंत्री बनवारीलाल, श्रम एवं राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद रत्तनलाल कटारिया, पंचकूला विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका विधायक लतिका शर्मा, मीडिया सलाहकार अमित आर्य, ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र व नीरज दफ्तदार, आवास बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक टीएल सत्यप्रकाश, पंचकूला उपायुक्त गौरी पराशर जोशी, डीसीपी मनदीप सिंह, एडीसी मुकुल कुमार, एसडीएम पंकज सेतिया, नगराधीश ममता शर्मा सहित काफी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-2500 announcements out of 4150 announcements in Haryana - Chief Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana chief minister manohar lal, haryana cm, haryana news, haryana hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved