• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंचकूला में भ्रष्टाचार मामले में 12 आरोपियों पर एस.वी.पी. खाता गबन का चालान दाखिल

Charges filed against 12 accused in Panchkula corruption case for embezzlement of SVP accounts - Panchkula News in Hindi

चंडीगढ़। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), पंचकूला ने 12 आरोपियों के खिलाफ अदालत में चालान दाखिल किया। आरोपियों में सुनील कुमार बंसल (तत्कालीन सीनियर लेखा अधिकारी, HSVP), यश बिंदल, विजय कुमार, मनोज पाल सिंगला, सुनील कुमार गर्ग, रामकेश सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरीश कुमार, नरेश कुमार, हरकेश शर्मा, नवीन कुमार और भारत कुमार (प्राइवेट व्यक्ति) शामिल हैं। मामला वर्ष 2015 का है, जब सुनील कुमार बंसल ने उच्च अधिकारियों की अनुमति के बिना एच.एस.वी.पी. का बैंक खाता 1183002100026639, पंजाब नैशनल बैंक, मनीमाजरा, चंडीगढ़ में खोला। इसके बाद बंसल और अन्य आरोपियों ने 68.71 करोड़ रुपए को एच.एस.वी.पी. के खातों से अवैध रूप से 85 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किया। इस धनराशि का इस्तेमाल आरोपियों ने चल-अचल संपत्ति खरीदने में किया। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने यह राशि कथित जमीन अधिग्रहण मुआवजे के तौर पर ट्रांसफर की थी, जबकि असल में ऐसी कोई जमीन अधिग्रहित नहीं हुई थी। आरोपियों में से सुनील बंसल ने सरकारी धन के गबन और धोखाधड़ी को अंजाम देने हेतु खाता अपनी सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले बंद करवा दिया।
एस.वी.पी. बैंक खाता गबन मामले में FIR संख्या 116/2023 के तहत धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी भारतीय दंड संहिता और 13(1)(सी)(डी) पी.सी. एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। फरार आरोपियों संजीव बिंदल और कुलबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मामले की तफ्तीश अब भी चल रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Charges filed against 12 accused in Panchkula corruption case for embezzlement of SVP accounts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh acb, panchkula, 12 accused, charges filed, crime news in hindi, crime news, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved