• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पलवल में राज्य मंत्री गौरव गौतम ने लगाया जनता दरबार, विकास कार्यों और कांग्रेस पर कसा तंज

State Minister Gaurav Gautam held a public hearing in Palwal, took a dig at development works and Congress - Palwal News in Hindi

पलवल। खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, कानून विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को पलवल में अपने कार्यालय पर जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को उन समस्याओं के समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए। राज्य मंत्री गौरव गौतम ने जनता दरबार के दौरान कहा कि उनका उद्देश्य पलवल जिले का समग्र विकास करना है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में मेट्रो लाने और मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने पुरानी विकास परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने की बात कही, साथ ही नए विकास कार्यों पर भी ध्यान देने का आश्वासन दिया। गौरव गौतम ने कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि यह पार्टी दिशा विहीन साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अभी तक विपक्ष के नेता का चुनाव नहीं किया, जो इस बात का संकेत है कि पार्टी पतन की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की विफलताओं को भली-भांति समझ लिया है, और यही कारण है कि उन्होंने भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया।
गौरव गौतम ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो स्क्रिप्ट राहुल गांधी तैयार करते हैं, उसी को लेकर कांग्रेस के नेता बयानबाजी करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी की हार के बाद, वे हमेशा ईवीएम मशीन को दोषी ठहराती हैं।
अंत में, उन्होंने आगामी निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा पूरी तरह से तैयार है और नगर निगम में भाजपा अपना मेयर बनाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State Minister Gaurav Gautam held a public hearing in Palwal, took a dig at development works and Congress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state, minister, gaurav gautam, public, hearing, palwal, development, works, congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, palwal news, palwal news in hindi, real time palwal city news, real time news, palwal news khas khabar, palwal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved