• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पलवल में राष्ट्रीय गुर्जर एकता महासम्मेलन की तैयारी, सामाजिक कुरीतियों पर होगा विचार

Preparations for National Gurjar Ekta Mahasammelan in Palwal, social evils will be discussed - Palwal News in Hindi

पलवल। गुर्जर समाज की ओर से एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय गुर्जर एकता महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाने और समाज के विभिन्न मुद्दों पर विचार करके ठोस निर्णय लेना है। इस सम्मेलन में दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे। पलवल में इस महासम्मेलन की तैयारी को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय गुर्जर एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत राम तंवर ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस महासम्मेलन में गुर्जर समाज की सरदारी और विभिन्न समुदायों के लोग हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान समाज के बच्चों के लिए शिक्षा की उचित व्यवस्था पर विचार किया जाएगा ताकि शिक्षा में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे। इसके अलावा, समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा, शादी के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़कियों को छोड़ देना, शादी में शराब पिलाना, बारात में 200 से ज्यादा लोग ले जाना, डीजे बजाना, आतिशबाजी जैसी कुरीतियों पर सामूहिक रूप से विचार कर कड़े निर्णय लिए जाएंगे। इसके साथ ही, समाज की ओर से गुर्जर रेजीमेंट के गठन की मांग की जाएगी, और हिंदू मैरिज एक्ट 1955 की धारा 7(1) (2) को हटाकर नए कानून बनाने की बात की जाएगी। गुर्जर प्रतिहार वंश के इतिहास को मिटाने के प्रयासों को रोकने की अपील की जाएगी, और राजस्थान गुर्जर समाज के एसबीसी आरक्षण को ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग उठाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, भारत सरकार और राज्य सरकारों में गुर्जरों को राज्य मंत्री बनाने की बात भी की जाएगी और सभी राज्य मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग की जाएगी।
अनंत राम तंवर ने यह भी बताया कि 16 दिसंबर को इन सभी मुद्दों पर विचार करने के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर एकत्रित होकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को विज्ञापन दिया जाएगा। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के सुधार के लिए ठोस कदम उठाना और गुर्जर समाज की स्थिति में सुधार लाना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Preparations for National Gurjar Ekta Mahasammelan in Palwal, social evils will be discussed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: preparations, national, gurjar, ekta, mahasammelan, palwal, social, evils, discussed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, palwal news, palwal news in hindi, real time palwal city news, real time news, palwal news khas khabar, palwal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved