• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पलवल के जिला नागरिक अस्पताल न दवाइयां और एंटी रेबीज इंजेक्शन, रोगी परेशान

No medicines and anti-rabies injections in Palwal district civil hospital, patients upset - Palwal News in Hindi

पलवल। जिले के नागरिक अस्पताल में सुविधाओं के अभाव के चलते दवाइयां व एंटी रेबीज वैक्सीन न मिलने के कारण जिसका खामियाजा स्थानीय मरीजों को उठाना पड़ रहा है। वहीं, जिले में लगातार कुत्तों के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में आए दिन अस्पतालों में मरीज रेबीज का इंजेक्शन लगवाने आते हैं। लेकिन. जिला नागरिक अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से रेबीज का वैक्सीन नहीं है। सरकार की ओर से लगातार रैबिज वैक्सीन की सप्लाई देने के बावजूद भी यहां हमेशा ऐसी ही स्थिति बनी रहती है जिसके चलते मरीजो को मजबूरन बाहर से 300 रुपए में इंजेक्शन खरीद कर लगवाने पड़ रहे हैं। पलवल के जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना कुत्ते काटने के औसतन 50 मरीज आते हैं। पलवल के गांव करीमपुर निवासी महेश ने बताया कि उसके दोनों बेटे 5 वर्षीय चेतन और 10 वर्षीय गौरव घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान उसके छोटे बेटे चेतन पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया। जब उसका बड़ा बेटा गौरव अपने भाई को बचाने के लिए गया तो कुत्ते ने उसे भी काट लिया। आज वह सरकारी अस्पताल में अपने दोनों बेटों को रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे थे। यहां आकर उन्हें पता लगा है कि अस्पताल में इंजेक्शन नहीं है। डॉक्टर ने उन्हें दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने के लिए बोल दिया है।
महेश की माने तो वह कुत्ता पागल है।जिसने पहले एक गोवंश पर हमला किया था। उसके बाद उसके दोनों बेटों को काट लिया। महेश ने सरकार से अस्पताल में एंटी रैबीज की वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं जिला नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अजय माम की माने तो अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से एंटी रेबीज के इंजेक्शन नहीं है। रेबीज के इंजेक्शन गुरुग्राम स्थित वेयरहाउस से आते हैं।
अस्पताल में मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए मांग भेज दी है। इसके अलावा एक कंपनी से भी वैक्सीन खरीदने के लिए ऑर्डर दिया गया है। लेकिन वहां से भी अभी उन्हें वैक्सीन नहीं मिल पाई है। जल्द ही अस्पताल में इंजेक्शन आ जाएंगे। उसके बाद मरीज को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No medicines and anti-rabies injections in Palwal district civil hospital, patients upset
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: palwal, civil hospital, medicines shortage, anti-rabies vaccine, \r\npatients, increasing dog bites, health crisis, vaccine shortage, \r\n\r\n\r\n\r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, palwal news, palwal news in hindi, real time palwal city news, real time news, palwal news khas khabar, palwal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved