• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गांव थंथरी में यमुना नदी पर बने पैंटून पुल का मंत्री ने किया उद्घाटन

Inauguration of Pantoon Bridge on river Yamuna in village Thantari - Palwal News in Hindi

पलवल । हरियाणा के जिला पलवल में यमुना नदी पार के लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों की सुविधा के लिए गांव थंथरी में यमुना नदी पर 2 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से पैंटून पुल बनाया गया है, जिसका उद्घाटन आज हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया। इस पुल के बनने से करीब 14 गांवों के लोगों को 22 किलोमीटर के फेर से बचना संभव हो पाएगा।

लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने उदघाटन समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले इन यमुना पार गांवों के लोगों को वाया मोहना होकर जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक सडक़ों के सुधारीकरण, चौड़ा करने व मजबूत बनाने का कार्य हुआ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने पैंटून पुल के निर्माण के लिए लोक निर्माण मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह इस क्षेत्र के ग्रामीणों की काफी वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे पूरा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यमुना पार नदी के किसान आसानी से अपने खेतों में आ-जा सकेंगें। इस पुल पर आवागमन एक साल में करीब आठ-नौ महीने संभव हो पाएगा। वर्षा ऋतु में यमुना नदी में पानी अधिक होने की स्थिति में इस पुल को हटा दिया जाएगा तथा पानी कम होने की स्थिति में इस पुल पर आवागमन पुन: शुरू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Inauguration of Pantoon Bridge on river Yamuna in village Thantari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: inauguration of pantoon bridge, bridge on yamuna river, village thantari, district palwal news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, palwal news, palwal news in hindi, real time palwal city news, real time news, palwal news khas khabar, palwal news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved