• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रोडवेज का मुफ्त सफरः पलवल जिले में अब तक 9 हजार से ज्यादा लोगों को जारी हुए हैप्पी कार्ड

Free travel by roadways: Happy cards have been issued to more than 9 thousand people in Palwal district so far - Palwal News in Hindi

पलवल। हरियाणा सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए हैप्पी कार्ड योजना शुरू की है। इसके जरिए परिवार के सभी सदस्य सरकारी बसों में प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर की यात्रा फ्री में कर सकते हैं। यह सुविधा सालाना एक लाख रुपए से कम आय वाले परिवारों के लिए है। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना ( हैप्पी ) के तहत जिला पलवल में अब तक करीब 12 हजार हैप्पी कार्ड बनाए गए हैं। जिनमें से लगभग साढ़े 9 हजार लाभार्थियों को कार्ड जारी किए जा चुके हैं। पलवल विधायक दीपक मंगला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के गरीब, जरूरतमंद लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं बनाकर उन्हें लागू कर उनका लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। इन्हीं योजनाओं में से हैप्पी कार्ड योजना अंत्योदय परिवारों के लिए काफी लाभकारी योजना है। इस योजना के तहत जिन परिवारों की सालाना आय एक लाख रुपये तक है। उनको हरियाणा रोडवेज की बसों में 1000 किलोमीटर तक साल भर मुफ्त में सफर करने की सुविधा मिलेगी। इस योजना को लागू करने के लिए वह प्रदेश की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी तहे दिल से धन्यवाद करते है। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना ( हैप्पी ) के तहत जिला पलवल में अब तक करीब 12 हजार हैप्पी कार्ड बनाए गए हैं। जिनमें से लगभग साढ़े 9 हजार लाभार्थियों को कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
वही लाभार्थी सुंदर सिंह, रूपसिंह और राजवीर की माने तो प्रदेश सरकार ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत रोडवेज विभाग की बसों में 1000 किलोमीटर तक मुफ्त में सफर करने की जो योजना शुरू की है। यह एक अच्छी योजना है। इस योजना का गरीब और जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ होगा। हरियाणा में पूर्व की सरकारों ने कभी गरीब और जरूरतमंद लोगो के लिए इस तरह की योजनाओं लागू नहीं की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Free travel by roadways: Happy cards have been issued to more than 9 thousand people in Palwal district so far
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: palwal, haryana government, happy card scheme, families below poverty line, 1000 kms free travel, government buses, annual income less than one lakh rupees, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, palwal news, palwal news in hindi, real time palwal city news, real time news, palwal news khas khabar, palwal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved