• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लाखों की रिश्वत का खेल: पलवल में ऑक्शन रिकॉर्डर रंगे हाथों गिरफ्तार, बड़े अफसरों पर भी उठे सवाल

Bribe game worth lakhs: Auction recorder arrested red handed in Palwal, questions raised on senior officers too - Palwal News in Hindi

पलवल। हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद ने आज एक बड़ा खुलासा किया है। पलवल की मार्केट कमेटी कार्यालय में तैनात नीलामी अभिलेखक (Auction Recorder) सतीश को शिकायतकर्ता से ₹1,30,000 की नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी पलवल के प्रेम विहार, वार्ड नंबर 19 स्थित शिकायतकर्ता के घर के पास से की गई। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी ताई जी के नाम से नई सब्जी मंडी पलवल में दो दुकानें थीं, जिन्हें उनके भतीजे के नाम स्थानांतरित किया जाना था। इस प्रक्रिया के लिए जब मार्केट कमेटी पलवल के दफ्तर में दरखास्त दी गई, तो आरोपी सतीश ने दुकानों के अलॉटमेंट लेटर और कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी सतीश पहले ही ₹50 हजार बतौर रिश्वत ले चुका था। शेष राशि के रूप में काम होने के बाद ₹60 हजार देने की बात तय हुई थी, जिसके अतिरिक्त सरकारी फीस अलग से देय थी। हालांकि, कंप्लीशन सर्टिफिकेट और लेटर तैयार होने के बाद आरोपी सतीश ने बकाया ₹60 हजार के अलावा ₹1,20,000 की अतिरिक्त नकद रिश्वत की मांग की।
चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी सतीश ने शिकायतकर्ता से कहा कि इस राशि में से ₹1,00,000 उसे "सचिव मार्केट कमेटी पलवल" को देने होंगे, नहीं तो सर्टिफिकेट नहीं दिए जाएंगे और ₹10 लाख का अलग से जुर्माना लगा दिया जाएगा। बार-बार अनुरोध करने पर आरोपी ₹1,30,000 की कुल रिश्वत राशि लेने पर सहमत हुआ।
शिकायत मिलने के तुरंत बाद, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी सतीश को ₹1,30,000 की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 20, दिनांक 14.7.2025 को धारा 7 पी.सी. एक्ट के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी से पलवल मार्केट कमेटी में बड़े स्तर पर फैले भ्रष्टाचार के और गहरे राज खुलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bribe game worth lakhs: Auction recorder arrested red handed in Palwal, questions raised on senior officers too
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: palwal, bribery arrest, auction recorder, market committee, anti-corruption bureau, haryana vigilance, corruption, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, palwal news, palwal news in hindi, real time palwal city news, real time news, palwal news khas khabar, palwal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved