• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में DAP खाद की हो रही कालाबाजारी, नहीं रुकी तो किसान आंदोलन करेंगे : करण दलाल

Black marketing of DAP fertilizer is happening in Haryana, if it is not stopped then farmers will protest: Karan Dalal - Palwal News in Hindi

पलवल। पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा है कि हरियाणा प्रदेश में डीएपी खाद की कालाबाजारी की जा रही है। वहीं सरकार बनते ही गदपुरी टोल प्लाजा पर टोल दरों मेँ इजाफा किया गया है जबकि यह टोल प्लाजा पूरी तरह से अवैध है। भाजपा नेता इन टोल कम्पनियों से चंदा लेते हैं जनता की परेशानियों से इनका कोई -लेना नहीं है। दलाल ने यहां अपने निवास पर मीडिया से बातचीत में कहाकि प्रदेश में खाद की कालाबाजारी लगातार जारी है। डीएपी खाद लेने के लिए किसानों को लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। करण सिंह दलाल ने कहाकि पलवल में डीएपी खाद की कालाबाजारी जोरों पर है। खाद की कालाबाजारी कृषि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से की जा रही है। उन्होंने कहा कि इफको के गोदामों पर डीएपी खाद लेने के लिए जाने वाले किसानों को डीएपी खाद के साथ साथ नैनो यूरिया और अन्य कीटनाशक देने का दबाव बनाया जा रहा है जो सरासर गलत है। दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार बनने का दम भर रही है लेकिन भाजपा सरकार में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। किसानों को डीएपी खाद व बीज के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट दुकानों पर डीएपी खाद अधिक रेटों में बिक रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। यदि सरकार ने समय रहते हुए डीएपी खाद की आपूर्ति नहीं की तो पलवल में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पलवल के गदपुरी टोल प्लाजा पर मासिक पास रिचार्ज करने के लिए टोल प्लाजा कंपनी की ओर से आदेश जारी किए गए है कि वाहन चालक जो मासिक पास के दायरे में आते है उन्हें अब 340 रूपए प्रति माह का रिचार्ज करना होगा। यह एक जजिया कर है। दलाल ने कहा कि बढ़ी हुई दरों के खिलाफ लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि गदपुरी टोल को हटाने की लड़ाई लड़ेंगे ताकि लोगों को जजिया कर से निजात मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Black marketing of DAP fertilizer is happening in Haryana, if it is not stopped then farmers will protest: Karan Dalal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: palwal, karan singh dalal, former mla, former minister, black marketing, dap fertilizer, haryana, toll rates, gadpuri toll plaza, illegal, bjp leaders, donations, public problems, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, palwal news, palwal news in hindi, real time palwal city news, real time news, palwal news khas khabar, palwal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved