• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा न्याय, धर्म, और सदाचार के मार्ग पर चलने वाली पार्टी है : एसपी सिंह बघेल

BJP is a party that walks on the path of justice, religion, and morality: SP Singh Baghel - Palwal News in Hindi

पलवल। आलापुर के निकट स्थित एक बैं जीवीकट हॉल में शिक्षक समाज ने प्रबुद्ध नागरिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के लोनी से विधायक नंदकिशोर और उत्तर प्रदेश की पूर्व राज्य मंत्री स्वाति सिंह भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने इस चुनाव को एक आम चुनाव नहीं बल्कि न्याय और अन्याय, धर्म और अधर्म, सदाचार और दुराचार के बीच की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) न्याय, धर्म, और सदाचार के मार्ग पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने कई बार तुष्टिकरण की राजनीति की और देश को तोड़ने का प्रयास किया। साथ ही, राहुल गांधी की विदेश में भारत की बुराइयां करने वाली बयानबाजी पर कटाक्ष करते हुए बघेल ने कहा कि ऐसे समय में सभी को मिलकर धर्म का साथ देना चाहिए। पूर्व राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने भी अपने संबोधन में कहा कि यह चुनाव हिंदुत्व के अस्तित्व की लड़ाई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि विरोधियों के इरादों को सफल नहीं होने देंगे, यह सुनिश्चित करना होगा कि हरियाणा और पलवल को पाकिस्तान बनाने के सपने को कभी साकार न होने दिया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP is a party that walks on the path of justice, religion, and morality: SP Singh Baghel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: palwal, prabuddh nagrik samman program, uttar pradesh, union minister of state, sp singh baghel chief, former minister of state swati singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, palwal news, palwal news in hindi, real time palwal city news, real time news, palwal news khas khabar, palwal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved