• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

50 करोड रूपए से अधिक गबन में सहायक खजाना अधिकारी विजेन्द्र कुमार गिरफ्तार

Assistant Treasury Officer Vijendra Kumar arrested for embezzlement of more than 50 crore rupees - Palwal News in Hindi

पलवल। एसीबी फरीदाबाद द्वारा कार्यालय खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, हसनपुर जिला फरीदाबाद व फर्म मैसर्ज दीपक, मेन पावर सर्विस व अन्य नामालूम अधिकारी/कर्मचारी व अन्य प्राईवेट व्यक्तियों के विरूद्ध 50 करोड रूपए राशि के घपले में एक अन्य आरोपी विजेन्द्र कुमार, सहायक खजाना अधिकारी, हथीन को भी गिरफ्तार किया गया है। उसका न्यायालय से पुलिस रिमांड लिया जाएगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इसी मामले में एसीबी की फरीदाबाद टीम द्वारा आरोपी राकेश कुमार, लिपिक कार्यालय बी.डी.पी.ओ., हसनपुर, जिला पलवल, आरोपी सतपाल, कर्मचारी कार्यालय खजाना अधिकारी, होडल, जिला पलवल व आरोपी शमशेर सिंह, सेवानिवृत, अनुभाग अधिकारी कार्यालय निदेशक, विकास एंव पंचायत विभाग, हरियाणा को पहले ही गिरफतार किया जा चुका है। उपरोक्त तीनो आरोपी अभी पुलिस रिमांड पर है। उपरोक्त सभी गिरफतार आरोपियों से सरकार की गबन की गई राशी के सम्बन्ध में बरामदगी बारे व इस प्रकरण में किसी सरकारी अधिकारी/कर्मचारी व अन्य प्राईवेट व्यक्ति की संलिप्पता व्यक्तियों बारे पूछताछ की जा रही है। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Assistant Treasury Officer Vijendra Kumar arrested for embezzlement of more than 50 crore rupees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: palwal, acb faridabad, vijendra kumar, assistant treasury officer, hathin, bdp officer hasanpur, faridabad, m-s deepak main power service, corruption case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, palwal news, palwal news in hindi, real time palwal city news, real time news, palwal news khas khabar, palwal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved