• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अविवाहित लड़कियों को दो लाख रुपए देने की कोई योजना नहीं है : मनीराम शर्मा

There is no plan to give two lakh rupees to unmarried girls: Maniram Sharma - Nuh News in Hindi

नूंह। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अविवाहित लड़कियों को दो लाख रुपए देने की कोई योजना नहीं है। कोई भी नागरिक इस तरह की अफवाह के झांसे में न आएं और फार्म आदि भरने की प्रक्रिया में उलझकर अपना समय व पैसा बर्बाद न करें। यह आह्वान उपायुक्त मनीराम शर्मा ने इस संबंध में मिली शिकायत के बाद आम नागरिकों से किया है। उपायुक्त मनीराम ने कहा कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जिले में अगर कहीं भी इस तरह की झूठी योजनाओं के बारे में फार्म बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। फार्म आदि अटेस्ट करने वाले नोटेरी पब्लिक भी इस प्रकार के झूठे फार्म अटेस्ट न करें। उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा है कि वे किसी के झांसे में आकर अपना समय व धन बर्बाद न करें। जब भी केन्द्र एवं प्रदेश सरकार कोई योजना एवं नीति तैयार करती है तो उसकी विधिवत घोषणा की जाती है जिसे लागू करने का कार्य विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-There is no plan to give two lakh rupees to unmarried girls: Maniram Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana news, hindi news, nuh-mewat news, no plan, give, two lakh rupees, unmarried girls, dc maniram sharma, news in hindi, nuh news, nuh news in hindi, real time nuh city news, real time news, nuh news khas khabar, nuh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved