नूंह। जिले के पुलिस के जवानों ने गुलाल और फूल की होली अधिकारियों के साथ खेली बल्कि घंटों बंचारी की गायन मंडली के गानों पर झूमते दिखाई दिए। होली मिलन में एसपी नाजनीन भसीन ने डीसी अशोक कुमार शर्मा के अलावा जिला एवं सत्र न्यायाधीश नूंह के अलावा वकीलों,पत्रकारों,शिक्षक जगत के सैकड़ों लोगों को पुलिस लाइन नूंह के भव्य कार्यक्रम में बुलाकर एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वर्ष 2005 को वजूद में आये मेवात जिले के इतिहास में यह पहला अवसर था,जब खाकी ने जिले के तमाम लोगों के बीच तनाव को दूर करने का मौका दिया। डीएसप़ी,थाना प्रभारी से लेकर सिपाही , होमगार्ड के जवानों के अलावा पुलिस कर्मियों के परिवारों के साथ साथ महिला पुलिस कर्मियों ने भी रंगों के पर्व होली में खूब ठुमके लगाये।
जिले के 13 वर्षों के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर होली मिलन हुआ तो देखने भारी भीड़ उमड़ आई। एसपी नाजनीन भसीन के आईएएस पति शेखर विद्यार्थी पूरे परिवार के साथ इस होलो मिलन के गवाह बने। रंग बिरंगे गुलाल और फूलों की बरसात के बीच हर चहरे पर बस मुस्कान ही मुस्कान दिखाई दे रही थी। इतना ही कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए लजीज व्यंजन का इंतजाम भी पुलिस महकमे की तरफ से किया गया था। मनोरंजन का हर साधन इस कार्यक्रम में दिखाई दे रहा था।
साथ ही हिन्दू- मुस्लिम एकता की मिसाल यहां दिखी। सभी धर्मों के लोग भाई- भाई की तरह एक दूसरे को गले लगकर बधाई देते नजर आये।
निज्जर ने 2016 में ट्रूडो को पत्र लिखकर बताया था खुद को निर्दोष: रिपोर्ट
नालंदा में अपने वास्तविकता में उपस्थित है 'वसुधैव कुटुंबकम' का विचार : धनखड़
उत्तर प्रदेश में होगा 'आयुष बोर्ड' का गठन : मुख्यमंत्री योगी
Daily Horoscope