नूंह। शहर पुलिस ने नहर कॉलोनी से एक व्यक्ति को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफतार कर लिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शहर पुलिस चौकी के कल्याण सिंह एएसआई ने बताया कि शहर पुलिस सोमवार शाम को रोजाना की तरह गश्त कर रही थी। पुलिस जब तावड़ू रोड़ पर आबाद नहर कॉलोनी पंहुची तो वहां एक व्यक्ति बैठा हुआ था। पुलिस को इस व्यक्ति पर शक हुआ,पुलिस ने उस व्यक्ति से पूछताछ की तो वह अवैध शराब बेच रहा था। पुलिस की पूछ-ताछ में अपना नाम वीर पाल पुत्र मंगलिया निवासी सोंख बताया। वीरपाल से पुलिस ने अंग्रेजी शराब की एक पेटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध शराब बेचने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया है।
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope