नूंह। शहीद राजा हसन खान मेवाती मेडिकल काॅलेज नल्हड में डॉक्टरों की लापरवाही से स्टाफ नर्स की डिलीवरी के दौरान मौत से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। मृतक स्टाफ नर्स प्रोमिला ने जिस बच्ची को जन्म दिया उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है , डॉक्टरों ने लड़की को वेंटिलेटर पर रखा हुआ है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हड़ताल पर गए पैरामेडिकल स्टाफ के करीब 200 से अधिक कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बाधित हुई हैं। हालाकि डॉक्टर व अन्य स्टाफ के अलावा मेडिकल कालेज के छात्र भी मरीजों की देखभाल कर रहे हैं ,लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। मेडिकल कालेज की सफाई व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ा है। गुस्साए पैरामेडिकल स्टाफ के तेवर देखते हुए हड़ताली कर्मचारियों के गुस्से को देखते हुए चार डॉक्टरों पर धारा 304 के तहत मामला दर्ज।
डॉक्टरों की गिरफ्तारी और 2 करोड़ की आर्थिक मदद की मांग हड़ताली कर्मचारियों ने की है।
कालेज निदेशक डॉक्टर संसार चंद शर्मा तथा डीसी मनीराम शर्मा के अलावा एसडीएम मनोज कुमार नाराज कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त कराने पहुंचे और मृतक स्टाफ नर्स के परिजनों को तीन लाख रुपये की मदद का भरोसा दिलाया , लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें बैरंग लौटा दिया।
कर्मचारी इस जिद पर अड़े हैं कि जब तक स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज या स्वास्थ्य विभाग के चंडीगढ़ के अधिकारी आकर भरोसा नहीं दिलाते, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है ।
निदेशक डॉक्टर संसार चंद शर्मा ने घटना को दुखद बताया और जांच करने का भरोसा दिलाया , साथ ही कहा कि जो भी जांच में दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खामियों में भी सुधार किया जायेगा। नूंह पुलिस थाना प्रभारी अशोक कुमार दहिया ने बताया कि चार डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है ,जिनमें दिव्या मंगला, डॉक्टर एसपी सिंह इत्यादि शामिल हैं। कुल मिलाकर विवाद को देखते हुए सुरक्षा के मेडिकल कालेज में पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। कर्मचारी सरकार और मेडिकल कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं ,दूसरी तरफ प्रशासन हड़ताली कर्मचारियों को मनाने की हरसंभव कोशिश में जुटा है।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope