• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अध्यापकों से मारपीट मामला : सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

nuh news : Teachers beating case : Demonstrate against government and administration - Nuh News in Hindi

मेवात। उपमंडल के हाजीपुर गोहेता गांव के मिडिल स्कूल में एक अध्यापक से मंगलवार को हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अध्यापक की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। खंड के सैकडों अध्यापकों ने पहले तो दल्लबास गांव के प्राइमरी स्कूल में बैठक की। इसके बाद पैदल प्रदर्शन करते हुए डीएसपी कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन में प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी की अगर 12 घंटे में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करती है तो गुरुवार को खंड के सभी स्कूल बंद रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पुलिस इसके बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तो शुक्रवार को जिले के सभी पांच खंडोँ के स्कूलों में अध्यापक नहीं जाएंगे। कार्यालय में डीएसपी के नहीं होने से अध्यापक वहीं बैठ गए और नारेबाजी की। करीब दो घंटे बाद भी डीएसपी नहीं पहुंचे तो प्रदर्शन कर रहे अध्यापक पुन्हाना-जमालगढ़ रोड पर बैठ गए और नारेबाजी की। रोड पर बैठने की सूचना पाकर पुन्हाना थाना प्रभारी अशोक दहिया मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने अध्यापकों को अश्वासन दिया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रदर्शन अध्यापक संघ के खंड प्रधान फारूख खान के नेतृत्व में किया गया। इसके अलावा अध्यापक संघ के जिला प्रधान तैयब हुसैन व अतिथि अध्यापकों के जिला प्रधान सतीश यादव की भी विशेष भूमिका रही। हालांकि पुलिस ने मंगलवार को अध्यापकों की शिकायत पर हाजीपुर गोहेता के अखलाक पुत्र दाऊद व अशफाक पुत्र दाऊद के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के साथ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
अध्यापक संघ के जिला प्रधान तैयब हुसैन ने बताया कि हाजीपुर गोहेता में मिड-डे मील को बनाने के लिए गांव की ही एक महिला लगी हुई है, लेकिल गांव के सरपंच के पुत्र उसे हटाकर दूसरी महिला को लगाने के लिए दवाब बना रहे थे, लेकिन स्कूल में कार्यरत अध्यापक सुनील कुमार ने जब इस महिला को हटाने से इनकार कर दिया और कहा कि वे इसके बारे में उच्च अधिकारियों से बात करें। इसी बात पर खफा होकर इन लोगों ने अध्यापक सुनील कुमार की पिटाई की। इतना ही नहीं उन लोगों ने स्कूल में सरकारी संपत्ति व सरकारी रिकॉर्ड को भी फाड़ दिया। स्कूल के अध्यापकों ने बीच बचाव किया। मारपीट में स्कूल के अध्यापक को काफी चोटें आईं। प्रदर्शन कर रहे अध्यापकों ने बताया कि पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। इस कारण अध्यापकों में भारी रोष है।
अध्यापकों ने बताया कि इससे पहले भी तिरवाड़ा गांव में अध्यापकों के साथ मारपीट हुई। अध्यापकों के साथ हो रही मारपीट को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा। इस मौके सचिव जीशान अली, पूर्व प्रधान शब्बीर, अताउल्ला, नवाब, मौहम्मद हुसैन, इमरत, शहीद, लियाकत, खुशी मौहम्मद, कृष्ण तिवारी, लालचंद तिवारी, सुरेश सौनक आदि अध्यापक मौजूद रहे। इस संबंध में बिछौर थाना प्रभारी समशुदीन ने बताया की पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। अभी भी वो गोहेता गांव में मौजूद हैं, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी।
मेवात
-------------

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-nuh news : Teachers beating case : Demonstrate against government and administration
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nuh news, teachers beating case, teachers demonstrate against government, teachers demonstrate against administration, hajipur goheta village, mewat hindi news, nuh hindi news, haryana hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, nuh news, nuh news in hindi, real time nuh city news, real time news, nuh news khas khabar, nuh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved