मेवात। शहर के रामलीला मैदान में रात्रि केवट संवाद एवं चित्रकूट पर भरत मिलाप का बेहतरीन मंचन किया गया। भक्त अपने वश में भगवान को किस तरह से करते हैं, इस बात को लोगों ने केवट संवाद की लीला के दौरान देखा। केवट संवाद लीला के दौरान गंगा पार करवाने के लिए केवट प्रभु राम के पग धोने के लिए उनसे विनती कर कहता है कि जब पत्थर की शिला को पैर लगाते ही वह नारी बन गई तो उसक ही नाव का भी कहीं कुछ और न बन जाए और ऐसे में वह अपने परिवार का गुजारा कैसा करेगा। राम उसकी बात को मान जाते हैं। केवट राम के पांव धोने लगता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पग धोने के बाद श्री राम का संतुलन बनाने के लिए केवट उनसे कहता है कि वे अपना हाथ उसके सिर पर रख दें। भक्त के वश में आकर प्रभु राम उनके सिर पर हाथ रख देते हैं। प्रभु राम का हाथ सिर पर रखने के बाद केवट धन्य हो जाता है। इस प्रकार से केवट प्रभु राम, माता सीता और लक्ष्मण को अपनी नाव से गंगा को पार करवाते हैं। केवट बने श्रीरामलीला कमेटी के निर्देशक अशोक शर्मा ने बेहतरीन अभिनय कर लोगों की वाहवाही लूटी। वहीं चित्रकूट पर जब रामजी एवं भरतजी का मिलाप होता है तो वहां दोनों के संवाद सुनकर सभी भावुक हो जाते हैं। भरत का रोल सह निर्देशक कृष्णकांत सिंहल ने बेहतरीन तरीके से निभाया। जिसे देख दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। इस लीला में राम की भूमिका में संदीप अग्रवाल, लक्ष्मण की भूमिका में सचिन मंगला, शत्रुघ्न उज्जवल गोयल ने अभीनीत किया।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope