मेवात। जिले के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में शहीद ए आजम भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया गया। स्कूल के प्रिंसिपल नानक चंद व छात्राओं के अलावा स्टाफ सदस्यों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल अर्पित किए। इस मौके पर छात्राओं को सम्मनित किया गया। भगत सिंह के जीवन चरित्र के बारें में स्कूली छात्राओं को जानकारी दी गई। प्रिंसिपल नानकचंद ने सभी छात्रों से देश के महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की तरह जोश, त्याग, बलिदान और ईमानदारी को अपने जीवन में शामिल करने की अपील की। इस अवसर पर नानक चन्द इन्चार्ज, मुकेश, जितेन्द्र, शमीम अहमद, शौकीन व अन्य स्टाफ मौजूद था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope