• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

60 साल के बुजुर्ग ने 5 हजार में खरीदी 15 साल की नाबालिग, बनाया दुल्हन

nuh news : 60-year-old elder bought 15 year-old minor girl in mewat, made bride - Nuh News in Hindi

मेवात। आकेड़ा गांव में 60 साल के बुजुर्ग ने 15 साल की लड़की को खरीदकर उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन दुल्हन बना लिया। बुजुर्ग के साथ रह रही उसके भाई की पत्नी ने पुलिस को शिकायत कर बुजुर्ग के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। महिला पुलिस ने बुजुर्ग के घर से नाबालिग लड़की को बरामद कर कोर्ट में पेश कर किया। जानकारी अनुसार 3 सितंबर को महू गांव से लड़की के पिता ने अपनी 15 साल की बेटी को आकेड़ा गांव के 60 साल के बुजुर्ग रमजानी के साथ गुपचुप तरीके से निकाह कर भेज दिया। हालांकि लड़की ने बुजुर्ग से शादी का विरोध किया था। बताया जाता है कि लड़की के पिता व बिचौलिये ने लड़की को 5 हजार रुपए में बुजुर्ग रमजानी को बेचा था। बुजुर्ग रमजानी के साथ कई वर्षों से उसके भाई की पत्नी करीमन रह रही थी। इस लड़की के आने के बाद करीमन भी परेशान हो गई। करीमन ने मंगलवार को सारे मामले से महिला पुलिस को अवगत कराया था। इस शिकायत पर महिला पुलिस व नूंह थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात लगभग 10 बजे बुजुर्ग रमजानी के घर रेड कर नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। महिला पुलिस ने करीमन की शिकायत पर बुजुर्ग रमजानी निवासी आकेड़ा के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रमजानी 15 साल की लड़की को 5 हजार में खरीद कर लाया था, रमजानी जबरन बंधक बनाकर अवैध संबंध बना रहा था। पुलिस ने करीमन की शिकायत पर रमजानी के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़िता को नूंह कोर्ट में पेश कर परिजनों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-nuh news : 60-year-old elder bought 15 year-old minor girl in mewat, made bride
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nuh news, bought minor girl in mewat, made bride, crime in mewst, crime hindi news, mewat thana police, nuh thana police, mewat hindi news, nuh hindi news, haryana hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, nuh news, nuh news in hindi, real time nuh city news, real time news, nuh news khas khabar, nuh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved