मेवात। उपमंडल के गांव हसनपुर में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला मानसिक रूप से बीमार बताई गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूंह सीएचसी भेज दिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि गांव हसनपुर में एक विवहिता हेमा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसके दो बच्चे हैं। इनमें डेढ़ साल की एक बच्ची व छह महीने का लड़का है। जांच अधिकारी ने बताया की मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मुख्तार अंसारी की मौत पर सपा व बसपा ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope