• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नूंह में ₹2.50 लाख रिश्वत लेते स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार

Health Department Employee Arrested in Nuh While Accepting ₹2.50 Lakh Bribe - Nuh News in Hindi

-POCSO मामले में मेडिकल रिपोर्ट बदलने का आरोप, SMO भी गिरफ्तार नूंह। भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने नूंह जिले में कार्रवाई करते हुए ₹2.50 लाख की रिश्वत लेते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मोनू शर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामले में PHC पिनंगवां के SMO डॉ. बीरपाल को भी आरोपी बनाया गया है। शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता के बेटे के खिलाफ थाना पिनंगवां में FIR संख्या 162, दिनांक 13 अगस्त 2026 के तहत POCSO Act और BNS की धाराओं में मामला दर्ज था। आरोप है कि MPHW मोनू शर्मा ने पीड़ित के मेडिकल के दौरान शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसके बेटे के पक्ष में मेडिकल सैंपल बदलने और मेडिकल रिपोर्ट (MLR) में अनुकूल राय देने का आश्वासन दिया।
आरोपी ने कथित तौर पर पहले ₹15 हजार की रिश्वत मांगी, जिसमें ₹5 हजार नकद और ₹10 हजार फोन नंबर पर डलवाए गए। बाद में मामले में कार्रवाई कराने के नाम पर ₹3.50 लाख की मांग की गई और अंततः ₹2.50 लाख लेकर आने को कहा गया।
शिकायत मिलने के बाद SV&ACB फरीदाबाद की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की और मोनू शर्मा को ₹2.50 लाख लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की राशि भी बरामद की गई। लेन-देन के दौरान डॉ. बीरपाल की कथित संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें भी नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में FIR संख्या 31, दिनांक 18 अगस्त 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना SV&ACB गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
SV&ACB प्रमुख अरशिंदर सिंह चावला, आईपीएस ने कहा कि सरकारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है और रिश्वत मांगने या लेने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत हेल्पलाइन 1064 अथवा 1800-180-2022 पर देने की अपील की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Health Department Employee Arrested in Nuh While Accepting ₹2.50 Lakh Bribe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: \r\nnuh news, haryana news, svacb, anti corruption bureau, bribery case, bribe trap, health department, pocso case, monu sharma, dr birpal, phc pinangwan, nuh police, haryana government, corruption case, bribery arrest, acb action, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nuh news, nuh news in hindi, real time nuh city news, real time news, nuh news khas khabar, nuh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved