• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा: दिल्ली-मुंबई हाईवे पर भीषण हादसा, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत

Haryana: Horrific Accident on Delhi-Mumbai Highway; Husband and Wife Die on the Spot - Nuh News in Hindi

नूंह । दिल्ली-मुंबई हाईवे पर हरियाणा में फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में दो कारों की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। इस हादसे से चार बच्चों के सिर से मां-बाप का साया हमेशा के लिए उठ गया है। कमालपुरा महुवा निवासी दीपेंद्र पत्नी आशा उर्फ अपसरी और परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही वे नूंह के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में चैनल नंबर 68 के पास पहुंचे, उनकी तभी कार का टायर पंचर हो गया। इसके बाद दीपेंद्र ने कार को सड़क किनारे खड़ा किया और पंचर ठीक करवाने लगे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दीपेंद्र व पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है। इस घटना से हाईवे पर सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, हालांकि अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है कि टक्कर मारने वाली कार की स्पीड अधिक थी या अनियंत्रित होकर टक्कर लगी।
इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। मृतक दंपति के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है। एक ही पल में इन मासूमों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया, जिससे हर किसी की आंखें नम हो गईं। आसपास के लोग और रिश्तेदार परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हुए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana: Horrific Accident on Delhi-Mumbai Highway; Husband and Wife Die on the Spot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi-mumbai highway, haryana, horrific accident, accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nuh news, nuh news in hindi, real time nuh city news, real time news, nuh news khas khabar, nuh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved