• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गांव पाटूका पहाड़ में मिली आग लगी एटीएम मशीन

found fired ATM machine in village Patooka mountain in nuh - Nuh News in Hindi

कासिम खान नूंह । उपमंडल के अन्तर्गत गांव पाटूका महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती के निकट पहाड़ की एक खान में आग से जली एटीएम मशीन मिली है। सुबह गांव के पशु चरवाहे ने पहाड़ की खान में एटीएम मशीन को देखा। जिसकी सूचना उसने ग्रामीणों व सरपंच को दी। सरपंच ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मशीन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मशीन किस बैंक की है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रहीं है, की लुटेरों ने एटीएम मशीन को लूटने के बाद पहाड़ में फेंका है। समाचार लिखे जाने तक इस घटना को लेकर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया। सरपंच व ग्रामीणों ने बताया की एटीएम मशीन को बदमाशों ने गांव पाटूका महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती के निकट पहाड़ में लाकर पहले कटर से काटा है। काटने के बाद सबूत मिटाने की नियत से उसमे आग लगाई गई है। सुबह गांव के एक चरवाहे ने मशीन को देखा। जिसने ग्रामीणों को सूचना दी और ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने मशीन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सरपंच अंजुम आरा, समाजसेवी आस मोहम्मद, शब्बीर व जहीर अब्बाश आदि का कहना है अन्य स्थान से लाकर मशीन को बदमाशों ने ग्रामीणों को बदनाम करने की नियत से यहां पर लाकर डाला है। मामले में संल्पित आरोपियों का पुलिस को जल्द खुलासा करना चाहिए। थाना प्रभारी सतबीर शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह गांव के सरपंच ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के पहाड़ की एक खान में एटीएम मशीन पड़ी हुई है। मशीन में बदमाशों ने आग लगाई हुई है। मामले की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंची और पहाड़ की खान से मशीन को कब्जे में लिया है। आशंका जताई जा रही है कि रुपये निकालने के बाद ही बदमाशों ने मशीन को खान में फैंक कर सबूत मिटाने की नियत से उसमे आग लगाई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटीं है। देर शाम तक यह क्लीयर नहीं हो सका था कि मशीन किस बैंक की है और कहां से लूटी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-found fired ATM machine in village Patooka mountain in nuh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: found fired atm machine, village patooka mountain, nuh latest news, nuh police, mewat news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nuh news, nuh news in hindi, real time nuh city news, real time news, nuh news khas khabar, nuh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved