• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिजली बिल संशोधन और नया मीटर लगाने के नाम पर ₹5,000 रिश्वत लेते DHBVN का क्लर्क और लाइनमैन गिरफ्तार

DHBVN clerk and lineman arrested for accepting ₹5,000 bribe in the name of electricity bill revision and installation of new meter - Nuh News in Hindi

खास खबर। नूंह राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम की टीम ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम नूंह में कार्यरत लिपिक सलमान खान और लाइनमैन फारुख को ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता का बिजली बिल लगभग ₹44,000 आया था, जिसमें संशोधन करने और नया बिजली मीटर लगाने के एवज में आरोपियों द्वारा ₹14,000 से ₹15,000 रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।
ट्रैप कार्रवाई के दौरान उजीना (नूंह) में तैनात लाइनमैन फारुख और क्लर्क सलमान खान को ₹5,000 की रिश्वत स्वीकार करते ही दबोच लिया गया, जिसके बाद रिश्वत की राशि आरोपियों के वाहन से बरामद की गई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एसीबी थाना गुरुग्राम में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत प्राथमिकी संख्या 26 दर्ज की गई है। पूरी कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-DHBVN clerk and lineman arrested for accepting ₹5,000 bribe in the name of electricity bill revision and installation of new meter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dhbvn clerk lineaman arrested bribe, acb gurugram corruption case, nuh electricity department corruption, salman khan farooq dhbvn trap, haryana vigliance electricity meter bribe, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nuh news, nuh news in hindi, real time nuh city news, real time news, nuh news khas khabar, nuh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved