• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक्सीडेंट में दो की मौत, डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप, हंगामा

Accident death of two, charges of negligence on doctors, commotion - Nuh News in Hindi

नूंह। दिल्ली -अलवर राजमार्ग पर स्थित माहोली गांव के समीप थ्री व्हीलर - डंपर भिड़ंत में दो लोगों की जान चली गई जबकि चार यात्रियों को चोट आई। अल-आफिया सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत को लेकर मृतक के परिजन नाराज दिखाई दिए। पीड़ित परिवार ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है । मामला बढ़ता देख डाक्टरों ने इस मामले में एमरजेंसी में मौजूद नर्स का तबादला कर परिजनो को संतुष्ट कर शव का पोस्टमार्टम कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया। जानकारी के मुताबिक शहाब खां (60) अपनी ससुराल कौलानी अलवर से अपने घर थ्री व्हीलर बैठ कर लौट रहा था कि थ्री व्हीलर माहौली के पास पलट गया इसमें शहाब खां व मंजे सिंह निवासी खैरतला अलवर को गहरी चोट आई दोनो को उपचार के लिए झिरका अस्पताल से सिविल अस्पताल अल-आफिया रैफर किया गया था। मंजे सिंह की रास्ते में ही मौत हो गई। शहाब खां की मौत उपचार के समय अल-आफिया अस्पताल में हो गई। शहाब के परिजनों ने अस्पताल में डाक्टरों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली ।
शहाब खां के भाई हासम व भूरियाकी गांव के सरपंच हामीद ने आरोप लगाया कि शहाब खा की मौत डाक्टरों की लापरवाही के कारण हुई है। इसलिए लापरवाही बरतने वाले डाक्टरों के खिलाफ कार्यवाही किए बिना शहाब के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। हंगामा बढ़ता देख नगीना पुलिस सिविल अस्पताल पंहुच गई,अस्पताल प्रशासन भी हरकत में आ गया। इस मामलें में इमरजंसी में मौजूद नर्स को तुरंत प्रभाव से दूसरी जगह बदल दिया गया है। पुलिस व डाक्टरों के समझाने पर परिजनो ने शव का पोष्टमार्टम करा लिया। परिजनों ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले डाक्टरों के खिलाफ कार्यवाही के लिए सी एम ओ से लेकर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज तक शिकायत पंहुचाई जाएगी।
इस संबंध में इमरजेंसी में डयूटी पर मौजूद डा. तरूण सिंह ने बताया कि उपचार में कोई देरी नहीं की गई। इमरजेंसी में लाए मात्र 17 मिन्ट हुए है। झिरका अस्पताल से रैफर टाईम के अनुसार ढ़ाई घंटे बाद सिविल अस्पताल में मरीज को लाया गया है। इस मामले में परिजनों एक नर्स को इमरजेंसी से बदल दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Accident death of two, charges of negligence on doctors, commotion
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: accident, death, two, charges, negligence, doctors, commotion in nuh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, nuh news, nuh news in hindi, real time nuh city news, real time news, nuh news khas khabar, nuh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved