• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संदीप नूनीवाला पुनः बने अग्रवाल वैश्य समाज के महेन्द्रगढ़ जिला अध्यक्ष

Sandeep Nuniwala again became the Mahendragarh district president of Agarwal Vaishya Samaj - Narnaul News in Hindi

खास खबर। नारनौल अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने संगठन निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए संदीप नूनीवाला को पुनः महेन्द्रगढ़ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। ज्ञात रहें कि गत् दिनों वृंदावन में आयोजित हुए समाज के प्रदेशस्तरीय अधिवेशन एवं द्विवार्षिक चुनाव के दौरान समाज की सभी कार्यकारिणीयों को भंग कर दिया गया था। इसके बाद पुनः प्रदेश अध्यक्ष बने अशोक बुवानीवाला ने अपनी नई कार्यकारिणीयों के गठन को लागू करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में संदीप नूनीवाला को महेन्द्रगढ़ जिले की कमान देने के बाद उनके साथ जगमोहन गर्ग को जिला महासचिव व सुमित अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अपनी नियुक्त पर संदीप नूनीवाला, जगमोहन गर्ग व सुमित अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला का आभार व्यक्त किया है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज हमेशा से सामाजिक एकता, सेवा और विकास की भावना के साथ कार्य करता आया है। जिला स्तर पर सक्षम और समर्पित कार्यकारिणी का गठन के लिए उन्हें मिली इस जिम्मेदारी के बाद वो संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। संदीप नूनीवाला ने आश्वासन दिलाया कि शीघ्र ही जिला इकाई का विस्तार किया जाएगा और उसके बाद विधानसभा इकाईयों का भी तेजी से गठन किया जाएगा।
उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया जिस उम्मीद और विश्वास के साथ उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरते हुए संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज का इतिहास सामाजिक सेवा, व्यापारिक ईमानदारी और राष्ट्र निर्माण में योगदान का रहा है। जिला कार्यकारिणी इस दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी का काम करेगी और समाज को संगठित रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sandeep Nuniwala again became the Mahendragarh district president of Agarwal Vaishya Samaj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: narnaul, ashok buwaniwala, aggarwal vaishya samaj, sandeep nuniwala, reappointed, mahendragarh, district president, vrindavan, convention, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, narnaul news, narnaul news in hindi, real time narnaul city news, real time news, narnaul news khas khabar, narnaul news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved