• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा की बहुमत की सरकार आज भी चट्टान की तरह मजबूत एवं सुरक्षित : रणबीर गंगवा

Haryana majority government is still as strong and safe as a rock: Ranbir Gangwa - Narnaul News in Hindi

नारनौल में बैठक कर ओबीसी कार्यकर्ताओं में चुनावी ऊर्जा भरी नारनौल। हरियाणा की बीजेपी सरकार से तीन निर्दलीय विधायकों द्वारा समर्थन वापस लेने और कांग्रेस को समर्थन दिए जाने पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीरसिंह गंगवा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे हरियाणा सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हरियाणा की बहुमत की सरकार आज भी चट्टान की तरह मजबूत एवं पूरी तरह सुरक्षित है। वे नारनौंद में ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में ओबीसी समेत हर वर्ग के कल्याण के कार्य किये हैं। उन्होंने वर्करों को चुनावी ऊर्जा प्रदान करते हुए कहा कि केंद्र एवं हरियाणा सरकार द्वारा ओबीसी, किसानों, गरीबों समेत सभी वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचानी जानी चाहिए।
बैठक बीजेपी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोल्डी सैनी, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा,महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुषमा पांचाल एवं जिला सचिव नीलम जांगडा़, मोनिका जांगडा़, कार्यालय इन्चार्ज बिजेन्द्र लाठर व एड बलजीत सिंगरोहा, विधानसभा प्रभारी सतपाल शर्मा, पैक्स चेयरमैन राजबीर उर्फ भीरा सोनी,ओबीसी के महामन्त्री डा देशराज वर्मा व बीरबल स्वामी, सुधीर पांचाल बडा़ला, बलजीत प्रजापति, महेन्द्र सिंह लखेरा, जोगेन्द्र पनिहार,अशोक रोहिल्ला, आजाद सिंह पनिहार,जसवन्त, शमशेर सैनी,नरेश वर्मा, रामकुमार जांगडा़,अंग्रेजों कागसर,मनीष भट्ट एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana majority government is still as strong and safe as a rock: Ranbir Gangwa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, majority, government, strong, safe, rock, ranbir gangwa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, narnaul news, narnaul news in hindi, real time narnaul city news, real time news, narnaul news khas khabar, narnaul news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved