• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा महिला आरक्षण बिल पर अपनी नाकामी छिपाने के लिए कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा रही है : राव नरेंद्र सिंह

BJP is Levelling False Allegations Against Congress to Conceal Its Failure on the Womens Reservation Bill: Rao Narendra Singh - Narnaul News in Hindi

नारनौल। महिला आरक्षण बिल पास न होने पर जब भाजपा ने कांग्रेस को दोषी ठहराया इसको लेकर कांग्रेस हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने नारनौल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जनता को गुमराह कर रही है और अपनी राजनीतिक विफलता छिपाने के लिए विपक्ष पर आरोप लगा रही है। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के आरक्षण के खिलाफ कभी नहीं रही। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का समर्थन कांग्रेस ने पहले भी किया था, लेकिन भाजपा ने इसे परिसीमन और सीटों के पुनर्गठन जैसे विवादित मुद्दों से जोड़कर राजनीतिक खेल खेलने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के अधिकारों को भी सत्ता के लाभ से जोड़ रही है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा झूठा प्रचार कर रही है। कांग्रेस महिलाओं को 33% आरक्षण देने के पक्ष में है, लेकिन सरकार ने बिल को ऐसे स्वरूप में लाया जिसमें संघीय ढांचे और लोकतंत्र पर असर पड़ता। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है। भाजपा वास्तव में महिलाओं को आरक्षण देना चाहती, तो पहले से पारित कानून को ईमानदारी से लागू करती। जनगणना और परिसीमन की शर्तें जोड़कर सरकार ने खुद रास्ता कठिन बनाया और अब दोष विपक्ष पर डाल रही है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा को महिलाओं के सम्मान की चिंता कम और राजनीतिक लाभ की चिंता ज्यादा है। महिला आरक्षण जैसे गंभीर विषय को भी भाजपा ने चुनावी मुद्दा बना दिया।
यदि सरकार की नीयत साफ होती तो महिला आरक्षण कब का लागू हो चुका होता।भाजपा केवल सुर्खियां पर बटोरने के लिए महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भाजपा जनता को गुमराह कर रही है और अपनी राजनीतिक विफलता छिपाने के लिए विपक्ष पर आरोप लगा रही है ।
इस अवसर पर उनके साथ जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया , महिला जिला अध्यक्ष डॉ राज सुनेश , डॉ मनीष शर्मा , एडवोकेट पी सी गुप्ता , सूरज बोहरा , विनोद शर्मा पूर्व सरपंच , संदीप नुनीवाल , कुलदीप भारगढ़ , खेमचंद , कृष्ण पटिकरा , मनपाल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP is Levelling False Allegations Against Congress to Conceal Its Failure on the Womens Reservation Bill: Rao Narendra Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: narnaul, rao narendra singh, women reservation bill, bjp vs congress, haryana congress, political allegations, 33 percent reservation, parliament bill, women empowerment, opposition criticism, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, narnaul news, narnaul news in hindi, real time narnaul city news, real time news, narnaul news khas khabar, narnaul news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved