• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जब किसान और मजदूर के घर खुशहाली आए तो समझो देश तरक्की कर रहा है: कुमारी सैलजा

When there is prosperity in the homes of farmers and laborers, then understand that the country is progressing: Kumari Selja - Mahendragarh News in Hindi

भिवानी/नारनौल/महेंद्रगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि जिस दिन किसान और मजदूर के घर पर खुशहाली आएगी समझना तरक्की कर रहा है। भाजपा सरकार किसानों और मजदूरों के साथ विश्वासघात और मजाक कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि दोहरे चरित्र अपना कर एक तरफ तो भाजपा भगवान राम की बात करती है तो दूसरी ओर राम पर राजनीति करती है। इतना ही नहीं भगवान राम के मर्यादा पूर्ण शासन की गरिमा को भंग करके जाति, धर्म और भाषा के आधार पर भेदभाव करके मानवता पर चोट की जा रही है। बेरोजगारी के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं, प्रदेश के हालात बद से बदतर हो गए हैं, पढ़े-लिखे नौजवान आज सरकार की नाकामियों के चलते बेबस नजर आ रहे हैं। बुजुर्गों के सामने अपने युवाओं के सपने साकार न होते देखना बड़ा दुख पहुंच रहा है। उन्होंने रविवार को कांग्रेस संदेश यात्रा की शुरुआत गांव बौंद से की। इसके बाद यात्रा सांजरवास, सांवर, मिश्री, रावलधी, दादरी, बिरही कलां, अटेला कलां, बिलावल, मांढी हरिया, बड़हरा, गागरवास होते हुए लोहारू पहुंची। रात्रि विश्राम के लिए भिवानी पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि भिवानी के इलाके के विकास में चौधरी बंसीलाल की विकास की छवि और उनके नीतिगत फैसला आज भी हमें विकास करने की प्रेरणा देते हैं। हम बदलाव के साथ आए हैं और शासन व्यवस्था के बदलाव के लिए फिर से किरण और श्रुति के साथ मिलकर हम भिवानी की वही विकास की छवि को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमें कांग्रेस संदेश यात्रा निकालने का उद्देश्य दिया, खुद पहले उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा और अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली है वह हम सब के लिए सामाजिक प्रेम और एकता के साथ प्रदेश और राष्ट्र की खुशहाली के लिए कार्य करने का मजबूत संदेश है। हमारे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विश्वास दिलाया है कि जब तक गरीब से गरीब व्यक्ति विकास की दूरी में शामिल न हो और कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण न हो तब तक हमें अपना संघर्ष जारी रखना है। कुमारी सैलजा ने कहा कि यह यात्रा समय की पुकार है क्योंकि, नौजवानों को रोजगार मिलना चाहिए, बहनों को महंगाई से निजात चाहिए। यह निजात कांग्रेस ही दिला सकती है। आज हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन है। नौकरियां बिक रही हैं, इसलिए आपकी नौकरियों में हिस्सेदारी घट गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी पदयात्रा के बाद एक बार फिर जनता के बीच यात्रा कर रहे हैं। वे दलित, किसान, मजदूर, पिछड़ों को गले लगाने वाले देश के एकमात्र नेता हैं। सिर्फ कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो साधारण कार्यकर्ता को शिखर तक पहुंचा देती है। इसका उदाहरण राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हैं, जो ब्लॉक अध्यक्ष से पार्टी की सबसे बड़ी कुर्सी तक पहुंचे हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि इस बार कांग्रेस का साथ दें, तो आने वाला समय न्याय का समय होगा, 36 बिरादरी का समय होगा, आपका सभी का होगा।

हम मिलकर हरियाणा की प्रगति में मजबूत भूमिका निभाएंगे:किरण

इस मौके पर पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि आज इलाके के लोग फिर से सुरेंद्र सिंह और बंसीलाल की उन नीतिगत फैसलों को याद करते हैं जहां हर गांव तक पानी पहुंचा बिजली और विकास के नए संसाधन इस इलाके में लगे थे। इस इलाके के साथ सरकार में बैठे लोगों ने भेदभाव किया है और आज हम सब का यह दृढ़ निश्चय है कि जब तक इस इलाके की सौगात दोबारा न लौटी जाए तब तक हम ऐसे एकता के साथ संघर्ष करेंगे और कुमारी सैलजा ने जो वायदा किया है वह हमेशा पूरा करती है बड़ी नेता है और हम मिलकर हरियाणा की प्रगति में भिवानी की भूमिका मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा ने कहा कि इस बार कांग्रेस का साथ दें, तो आने वाला समय न्याय का समय होगा, 36 बिरादरी का समय होगा, आपका सभी का होगाड़ा उठाया है और जो सपना देखा है उसे हम और आप मिलकर पूरा कर सकते हैं।
युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं में दिखा विशेष उत्साह
रविवार के कार्यक्रमों को लेकर बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही अपने नेताओं के विचार सुनने के लिए उत्साहित नजर आए। महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण रही। महिलाओं ने अपनी नेताओं कुमारी सैलजा, किरण चौधरी और श्रुति चौधरी को अपना समर्थन और सहयोग देने का जोरदार वायदा किया। बुजुर्गों का कहना है कि अब हरियाणा में बदलाव नजर आ रहा है। जब मजबूत नेता एक साथ होकर कांग्रेस की विचारधारा के साथ निष्ठावान कार्यकर्ता को साथ लेकर चले तो यह तय की हरियाणा फिर से खुशहाल होगा आगे बढ़ेगा। इस मौके पर रामकिशन गुर्जर, श्रुति चौधरी, पूर्व विधायक नृपेंद्र सिंह सांगवान, पूर्व विधायक रणधीर सिंह धीरा, विधायक राजपाल भूखड़ी, डॉ अजय चौधरी, लाल बहादुर खोवाल, राकेश तंवर, योगेश ढींगरा, अजीत फोगाट, मुकेश सैनी, महेंद्र सोनी ,परमजीत मांडू, नरेंद्र यादव, कालू यादव आदि कई स्थानीय नेता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-When there is prosperity in the homes of farmers and laborers, then understand that the country is progressing: Kumari Selja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhiwani, narnaul, mahendragarh, all india congress committee, haryana congress committee, uttarakhand in-charge kumari selja, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mahendragarh news, mahendragarh news in hindi, real time mahendragarh city news, real time news, mahendragarh news khas khabar, mahendragarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved