• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खुडाना गांव में बनेगी आईएमटी, कैंप लगाकर जमीन हस्तांतरण का काम शुरू

MT will be built in Khudana village, land transfer work started by setting up camp - Mahendragarh News in Hindi

महेंद्रगढ़। निकटवर्ती गांव खुडाना की राजपूत धर्मशाला में राजस्व तथा एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों ने कैंप लगाकर किसानों की जमीन हस्तांतरण की सहमति का कार्य शुरू कर दिया है। पिछले दो दिन से किसान पोर्टल पर अपनी जमीन अपलोड करवाकर सहमति दे रहे हैं। कैंप लगने पर किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं, उन्होंने पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा का आभार जताया है। वहीं पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है। बता दें कि गांव खुडाना में आईएमटी की आधारशिला 24 फरवरी 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्रीं मनोहर लाल ने रखी थी। पांच साल का समय बीत जाने के बाद अभी तक जमीन ट्रांसफर नहीं हो पाई। गांव खुडाना की पंचायत 1031 एकड़ पंचायती जमीन का प्रस्ताव सरकार को दे चुकी है। इस संबंध में एचएसआईआईडीसी की टीम 5 जुलाई को महेंद्रगढ़ पहुंची थी। टीम ने अधिकारियों और किसानों की मीटिंग ली थी। एसटीपी बबीता शर्मा ने किसानों को ई भूमि पोर्टल पर जमीन चढ़ाने के लिए अनुरोध किया था। साथ ही जमीन की कीमत भी बताए जाने के लिए कहा था और ई भूमि पोर्टल पर जमीन अपलोड के लिए गांव में ही कैंप लगाए जाने के आदेश दिए थे। सोमवार से गांव खुडाना में कैंप शुरू हो गया था लेकिन नेट की समस्या होने की वजह काम सुचारू रूप से नहीं चल पाया था। आज कैंप के दूसरे दिन अनेक किसानों ने अपनी जमीन ई भूमि पोर्टल पर अपलोड करवा चुके हैं।
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि उन्होंने 13 जून को मुख्यमंत्री नायब सिंह के साथ इस प्रोजेक्ट के संबंध में बात की थी। मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को बुलाकर जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 5 जुलाई को आईएमटी के कार्य में तेजी लाने के लिए एचएसआईआईडीसी विभाग के चंडीगढ़ से उच्च अधिकारियों के दल ने स्थानीय विश्राम गृह में स्थानीय प्रशासन व पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा के साथ एक बैठक कर आईएमटी के कार्य में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार सोंमवार से पोर्टल खुल गया है और अब ग्रामीण अपनी जमीन की सहमति इस पोर्टल के माध्यम से देंगे।
सतबीर सिंह उर्फ भैरू ने बताया कि सभी किसान जमीन देने को तैयार हैं। किसान तीन दिन के अंदर जमीन अपलोड करवा देंगे। किसानों ने सरकार को जमीन की कीमत ढाई गुणा बताई है। पोर्टल पर किसान जो रेट चढ़वा रहे हैं, उसके बाद सरकार उस पर डिस्कस कर रेट तय कर सकती है। चुनाव से पहले किसानों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।
गांव खुडाना के सरपंच प्रतिनिधि नरेश तंवर ने बताया कि किसानों में काफी उत्साह है, एक बुलावे पर किसान यहां एकत्रित हो गए हैं। तीन दिन के अंदर जितनी जमीन अपलोड होगी वो करवा देंगे, इसके बाद मुख्यमंत्री से समय लेकर मिलेंगे। सीधी सी बात है कि अगर चुनाव से पहले जमीन एक्वायर होगी और किसानों के खाते में पैसे आ गए तो सरकार को श्रेय जाएगा।
ग्रामीण मनजीत सिंह, राधेश्याम ने बताया कि आईएमटी ग्रामीणों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी, अगर चुनाव में वो सरकार का साथ देंगे तो वो इसी वजह से देंगे। गिरदावर नरेश कुमार ने बताया कि सरकार आईएमटी बनाने के मूड में हैं। दो महीने के लिए सरकार ने पोर्टल खोल दिया है। सभी किसानों को अपनी जमीन देनी होगी। एक महीने के अंदर यह पूरा कर वो रिपोर्ट भेज देंगे।
एचएसआईआईडीसी मैनेजर ज्ञानवीर पूनिया ने बताया कि आईएमटी के लिए रास्ते की जरूरत है। रास्ते के अंदर जिन किसानों की जमीन आ रही है, उसके लिए पोर्टल खोल दिया गया है। किसान अपनी जमीन अपलोड करवाए और जमीन की कीमत बताए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MT will be built in Khudana village, land transfer work started by setting up camp
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mahendragarh, revenue officials, hsiidc, camp, rajput dharamshala, village khudana, land transfer, farmers\ consent, portal, former education minister ram bilas sharma, chief minister nayab singh saini, big breaking, breaking news, trending news, political news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mahendragarh news, mahendragarh news in hindi, real time mahendragarh city news, real time news, mahendragarh news khas khabar, mahendragarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved