• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महेंद्रगढ़ जिले के कनीना से शुक्रवार से पुनः शुरू होगा मुख्यमंत्री का जन संवाद

Chief Minister public dialogue will resume from Kanina in Mahendragarh district from Friday - Mahendragarh News in Hindi

महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की समस्याओं के बारे जमीनी हकीकत पर स्वयं जानकारी लेने के लिए आरंभ किया गया जन संवाद कार्यक्रम लोगों को खूब रास आ रहा है। एक ओर मुख्यमंत्री जहां लोगों के बीच एक मुखिया की तरह समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को मौके पर ही निपटान करने के निर्देश देते हैं, तो वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगे अगले ही दिन पूरी हो जाती हैं, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर देखने को मिलती है। जन संवाद कार्यक्रम की विशेषता यह है कि मुख्यमंत्री एक जिले में 3 दिन तक रहते हैं और लगभग एक दर्जन गांवों में जन संवाद करते हैं। यह कार्यक्रम गांव की पहचान जैसे गांव का नगरखेड़ा, जोहड़ या बावड़ी या गांव की कोई एतिहासिक पहचान वाली जगह के निकट आयोजित होता है। जिनके प्रति ग्रामीणों की खास आस्था या लगाव रहता है। मुख्यमंत्री ग्रामीणों से पूछते हैं कि पिछले साढ़े 8 वर्षों में उनकी सरकार द्वारा किए गए कोई खास कार्यक्रम की बात बताएं जो आप लोगों को सबसे ज्यादा पसंद हैं। साथ ही सरपंचों से भी गांव के विकास के लिए भविष्य की नई योजनाओं के बारे में पूछते हैं। अच्छे सुझावों की मुख्यमंत्री तारीफ भी करते हैं और सीएमओ से जुड़े उच्चाधिकारियों को इन सुझावों को सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में शामिल करने की बात भी कहते हैं।
मुख्यमंत्री शुक्रवार 28 जुलाई, 2023 से महेंद्रगढ़ जिले के कनीना से जन संवाद कार्यक्रमों की पुनः शुरुआत करेंगे। इसके बाद अंबेडकर भवन, सुंदराह गांव तथा राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली में जन संवाद कार्यक्रम होंगे। इसी दिन सायंकाल में बावल खंड के खंडोरा गांव में जन संवाद करेंगे।
बावल में रात्रि विश्राम के बाद 29 जुलाई को प्रातः बावल खण्ड के गांव जरथल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम होगा। उसके बाद गांव संगवारी और धारूहेड़ा में भी जन संवाद कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री धारूहेड़ा में रात्रि प्रवास के बाद तीसरे दिन 30 जुलाई को गंगायचा अहीर गांव तथा मामरिया आसमपुर गांवों में जन संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री द्वारा 2 अप्रैल, 2023 से भिवानी जिले के गांवों से जन संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी, जिसके बाद पलवल, कुरुक्षेत्र, सिरसा व महेंद्रगढ़ के नारनौल, नांगल चौधरी क्षेत्र के गांवों में तीन-तीन दिन तक लोगों के बीच रहकर जनसंवाद किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister public dialogue will resume from Kanina in Mahendragarh district from Friday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mahendragarh, chief minister, manohar lal, public dialogue program, ground reality, problems, rural areas, leader, officers, settlement, demands, villagers, happiness, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mahendragarh news, mahendragarh news in hindi, real time mahendragarh city news, real time news, mahendragarh news khas khabar, mahendragarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved