चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के
प्रधान सचिव डॉ अभिलक्ष लिखी ने वर्तमान में हरियाणा प्रदेश में लगभग 37
डार्क जोन है जहां पर पानी की कमी है। इन क्षेत्रों में कृषि विभाग की ओर
से 85 प्रतिशत सब्सिडी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इन
योजनाओं के लिए सरकार द्वारा विभाग को 435 करोड रूपए की राषि उपलब्ध करवाई
गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
डॉ लिखी ने आज यह जानकारी राज्य के महेन्द्रगढ जिला के
क्षेत्र निज़ामपुर में किसान मामचंद निवासी गांव मरोली, ब्लॉक नारनौल,
जिला महेन्दरगढ़ के खेत का निरीक्षण एवं किसान समूह के साथ सीधा संवाद करते
हुए दी। इस मौके पर उन्होंने किसानो को कृषि विभाग के तरफ से चलाई जा रही
अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कृषि विभाग की सूक्ष्म
सिंचाई जैसे की ड्रिप इरीगेशन और भूमिगत पाइपलाइन योजनाओं पर सब्सिडी उपलबध
करवाई जा रही है और किसानों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope