कुरुक्षेत्र। नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने न्याय और अन्याय के धर्मक्षेत्र को प्रणाम करते हुए कहा कि कडाके की ठण्ड और गलन के बावजूद कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड ने कार्यकर्ता सम्मेलन के रैली में तब्दील कर दिया जो इस बात का संकेत है कि भाजपा जा रही है कांग्रेस सरकार आ रही है। उन्होंने कहा कि भगवान् श्रीकृष्ण ने इसी पावन धरती से कर्म करने का उपदेश दिया था। जो व्यक्ति, जो देश-प्रदेश इन उपदेशों का अनुसरण करेगा वह निश्चित ही तरक्की करेगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 9 साल पहले का हरियाणा और आज का हरियाणा कहां से कहाँ पहुंच गया। विकास के हर पैमाने पर नंबर 1 रहा प्रदेश आज बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था, खेल-खिलाड़ियों के अपमान में सबसे अव्वल राज्यों में गिना जाता है। रिकार्ड बेरोजगारी झेल रहे हरियाणा के युवाओं से ये सरकार रोजगार निगम बनाकर कमीशन ले रही है। युवाओं के के साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है। रोजगार निगम और अग्निपथ योजना लाकर पक्के रोजगार को कच्चे में बदला जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और हरियाणा की जनता का आवाहन किया कि आने वाले चुनाव में इस सरकार से पीछा छुड़ाना है और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाना है। नेता प्रतिपक्ष ने असम में राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में जारी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर लखीमपुर में हुए हमले की घोर निंदा की और कहा कि ये राहुल गाँधी की यात्रा पर नहीं, प्रजातंत्र पर हमला है। कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने किया था। इस अवसर पर सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस इलाके का भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में अनाज का एक दाना पैदा नहीं होगा। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार के समय बनी दादूपुर नलवी नहर को मौजूदा सरकार ने कैंसिल कर दिया। इस इलाके की सुख समृद्धि के लिये दादूपुर नलवी नहर को बनाया गया था, लेकिन मौजूदा सरकार ने नहर को तहस-नहस कर किसान को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर दिया। इसके चलते ही इलाके को हाल में बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ी। हमारी सरकार आने पर दादूपुर नलवी नहर को फिर बनवाया जाएगा ताकि किसान खुशहाल हो। उन्होंने कहा कि ये इलाका धान, आलू, सूरजमुखी, गन्ना जैसी फसलें उगाता है। लेकिन आज किसान को उसकी फसल का सही भाव तक नहीं मिलता। भाजपा ने किसानों से वायदा किया था कि 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी कर देगी, लेकिन आमदनी दोगुनी हुई नहीं, लागत दोगुनी बढ़ गयी। हुड्डा ने कहा कि उनकी सरकार के समय गन्ने का सबसे ज्यादा भाव दिया गया लेकिन आज ये सरकार गन्ने का रेट बढ़ाने के नाम पर तमाशा करती है। हुड्डा ने आश्वासन दिया कि हरियाणा में फिर से कांग्रेस सरकार आने पर गन्ने का रेट कम से कम 450 रुपये होगा।
उन्होंने कहा कि आज प्रदीश में किसान, मजदूर, मनरेगा मजदूर, सरपंच, ग्रामीण चौकीदार, सफाई कर्मचारी, खिलाड़ी बेटियां, आढ़ती, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर हर वर्ग इस सरकार से दुखी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर तो बुजुर्गों को 6000 महीना पेंशन देंगे। गृहणियों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देंगे। हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। 100-100 गज मुफ्त प्लॉट योजना को फिर से लागू करेंगे। कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन स्कीम चालू होगी, बैकवर्ड क्लास के लिए क्रीमी लेयर की सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करेंगे, ताकि उन्हें आरक्षण का लाभ मिल सके। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार के प्रति लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। ये सरकार लोगों को बांटना चाहती है और आपस में नफरत फैलाना चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान’ चल रहा है। सभी कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर लोगों के वोट बनवाएं। 21 से 31 लोगों की बूथ कमेटी बनाएं। सोशल मीडिया पर सक्रिय हो और गांवों की तथा आम लोगों की समस्याओं को उठायें। उदयभान ने कार्यकर्ताओं को प्रदेश के गरीब विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय हुए विकास के काम गिनवाए साथ ही मौजूदा सरकार के जनविरोधी फैसलों को भी लोगों के सामने रखा।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि एक महीने के अंदर ही कुरुक्षेत्र ने दो बड़ी रैली करके बता दिया कि प्रदेश में जनता परिवर्तन लाने जा रही है। प्रदेश में परिवर्तन जरुरी है क्योंकि बीजेपी-जेजेपी सरकार पूरी तरह से विफल सरकार साबित हुई है। जो हरियाणा विकास, आपसी भाईचारे, खुशहाली के लिये जाना जाता था और वो प्रदेश विकास दर में पिछड़कर 17वें नंबर पर और पूरे देश में बेरोजगारी में नंबर 1 बन गया है। प्रदेश के युवा पलायन घर-बार गिरवी रखकर, लाखों रुपये कर्ज लेकर विदेशों में अपना भविष्य खोज रहे हैं। इस सरकार ने प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी के गर्त में ढकेलकर चौराहे पर खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले हर साल फौज में 5500 जवानों की भर्ती होती थी। अग्निपथ के माध्यम से अब केवल 900 अग्निवीर भर्ती हो रहे हैं, जिसमें से 4 साल बाद सिर्फ 200 पक्के रह जायेंगे। प्रदेश में 30 से ज्यादा पेपर लीक घोटाले हुए। एचपीएससी, एचएसएससी में भर्ती घोटाले हुए, करोड़ों रुपए की रिश्वत पकड़ी गई। जो कोई भर्ती लिस्ट आई भी तो उसमें हरियाणा से बाहर के नौजवानों को जगह मिल रही है। प्रदेश सरकार ने किसानों, कर्मचारियों, जवानों समेत हर वर्ग से अन्याय किया।
सांसद दीपेन्द्र ने मौजूदा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार ने को काम नहीं किया और अब चुनाव सामने देख यात्रा शुरु कर दी। इनकी यात्रा गांव में जा रही है लेकिन कहीं लोगों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं होता। कहीं पोर्टल, कहीं फैमिली आईडी आड़े आ जाता है। उन्होंने कुरुक्षेत्र की धरती से सीधा सवाल किया कि देश की पहलवान बेटियों को न्याय क्यों नहीं मिला। उन पर अत्याचार करने वाले अत्याचारी का क्या हुआ। किसान आंदोलन में जान कुर्बान करने वाले 750 किसानों का क्या हुआ। उनके परिवारों को न्याय दिलाने का क्या हुआ। बेरोजगारी झेल रहे हरियाणा के युवाओं को न्याय दिलाने का क्या हुआ? उन्होंने कुरुक्षेत्र की धरती से संकल्प दिलाया कि किसानों, मजदूरों, महिलाओं, खिलाड़ियों सहित हर वर्ग का मान-सम्मान हो।
उन्होंने कहा कि भगवान् राम सबके हैं और करोड़ों लोगों के मन में बसते हैं। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा वो 2005 में राजनीति में आये तब से लेकर आज तक हजारों जनसभाएं, रैली की और हर रैली, सभा में मौजूद जनमानस का अभिवादन राम-राम से किया। हरियाणा वो प्रदेश है जहां परस्पर अभिवादन भी राम-राम के साथ करते हैं। किसान-मजदूर, व्यापारी सभी अपने काम की शुरुआत राम का नाम लेकर करते हैं। हरियाणा वो प्रदेश है जहां हर व्यक्ति के अंदर राम बसे हैं।
शारदीय नवरात्रि 2026 - किस दिन किस देवी की पूजा करें, जानें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का महत्व
क्या रांची टी20 में वैभव को मिलेगा मौका, पिछले 4 मैचों में संजू का बल्ला रहा है खामोश
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार सूरज ढलने के बाद क्यों हुआ? बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई वजह
मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार
कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्र, जानिए कलश स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त
ब्रेन स्ट्रोक से जंग : BE FAST अपनाएं, जिंदगी और मुस्कान बचाएं
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को लेकर दिए बयान पर दी प्रतिक्रिया, कहा- मेरा दर्द कोई नहीं समझ सकता
श्रेया घोषाल और सोनू निगम की आवाज में लौटा रोमांस, 'प्रहार' के गाने 'तुझ में बसी मेरी जान' ने बांधा समां
'तुम मेरे हो' फिल्म का ट्रेलर रिलीज, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय करते दिखे रोमांस
जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
Honda Elevate Facelift लॉन्च, नए डिजाइन के साथ मिले कई प्रीमियम फीचर्स
राशिफल 7 अक्टूबर: इन राशियों को संभलकर बढ़ना होगा, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
8 अक्टूबर का पंचांग: प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व, जानें पूजा मुहूर्त
'काला हिरण' फिल्म विवाद : सलमान खान को 4 हफ्ते में देना होगा जवाब, 16 दिसंबर को अगली सुनवाई
जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां कहती थीं- 'इतना कमजोर नहीं होना, करके दिखाओ'
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
सीईसी विवाद: विपक्ष ने की राष्ट्रपति से मुलाकात, द्रौपदी मुर्मु ने वोट चोरी के आरोप पर मांगा सबूत

सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर पुलिस की हाई लेवल बैठक, 20 जोन में बांटी गई नई दिल्ली

जनता ने इंडी अलायंस को पूरी तरह नकारा, उपचुनाव में जीत पर गृह मंत्री शाह का विपक्ष पर हमला
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन
जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां कहती थीं- 'इतना कमजोर नहीं होना, करके दिखाओ'
जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
राइज एंड फॉल सीजन 2 : स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी में तीखी नोकझोंक, 'सिटी टास्क' में हुआ झगड़ा
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 10/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope