• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राव बंशी सिंह का जीवन धार्मिक के साथ साथ नर सेवा ही नारायण सेवा के सिद्धांत पर आधारित रहा : राहुल गांधी

Rao Banshi Singhs life was based on religious principles and the philosophy of service to humanity is service to God : Rahul Gandhi - Kurukshetra News in Hindi

कुरुक्षेत्र। बुधवार को हरियाणा के विकास पुरुष व राजनीति के पुरोधा कहलाने वाले पूर्व पंचायत एवं विकास मंत्री स्व राव बंशी सिंह की 30वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राहुल गांधी ने कुरुक्षेत्र में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि स्व राव बंशी सिंह हमेशा कमजोर वर्ग के साथ खड़े दिखाई दिए चाहे वो दलित हो या पिछड़ा वर्ग हो उन्होंने सबको सम्मान दिया । राहुल गांधी ने कहा कि राव बंशी सिंह के जीवन का सिद्धांत नर सेवा ही नारायण सेवा पर आधारित था और उनके विचारों और मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य आज अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह कर रहे हैं ।
स्व राव बंशी सिंह की पुण्यतिथि पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि अपने पिता के सिद्धांत पर चलते हुए उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन मे समाज के हर वर्ग की सेवा की ।
उनके दिल मे महिलाओं, माँ बहनों के लिए अपार श्रद्धा व सम्मान था और सैदव उन्होंने महिला कल्याण के कार्य किये ।
उन्होंने ना केवल अटेली क्षेत्र बल्कि दक्षिणी हरियाणा के विकास के सैकड़ों बड़े कार्य करवाये तभी जनता उन्हें विकास पुरूष कहती है । जिसमें मुख्य रूप से अटेली में संजय महाविद्यालय , फोरलेन सड़क , अटेली व नांगल चौधरी सब तहसील ,खजाना , अनाज मंडी , सब्जी मंडी , सैनिक रेस्ट हाउस , बाल भवन , स्कूल व प्रत्येक गाँवो व ढाणियों में करोड़ों रुपये की ग्रांट देने का काम किया था इसी प्रकार उन्होंने अटेली छेत्र के अलावा नारनौल व दक्षिणी हरियाणा के विकास के सैकड़ों बड़े कार्य करवाये।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पिताजी स्व राव बंशी सिंह एक राजनीतिक होते हुए बहुत ही धार्मिक व आध्यात्मिक व्यक्ति थे , दक्षिणी हरियाणा के महान संत बाबा खेतानाथ जी को वो अपना गुरु मानते थे व उन्हीं की शिक्षा व आदर्शों पर चलते हुए स्व राव बंशी सिंह ने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर कार्य किया तथा समाज में एक जन हितेषी नेता की छवि बनाई।
उन्होंने सहनशीलता , उदारता गरीब सहायता , कर्तव्यनिष्ठा, सदाचार , शिष्टाचार , परोपकार आदि गुणों को धारण किया हुआ था , उनके दिल मे महिलाओं, माँ बहनों के लिए अपार श्रद्धा व सम्मान था और सैदव उन्होंने महिला कल्याण के कार्य किये । वो सैदव समाज के कमजोर वर्ग के साथ खड़े दिखाई दिए चाहे वो दलित हो , पिछड़े हों या ग़रीब।
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पिताजी ने दक्षिणी हरियाणा जैसे अति पिछड़े क्षेत्र में बिजली-पानी , गाँवो के विकास समस्त शिक्षा जैसी सुविधाएं दिला कर इन्होंने राजनैतिक व राजनीतिज्ञ के मायने ही बदल दिए । अपने राजनैतिक शासनकाल में जिला महेंद्रगढ़ के युवाओं को हरियाणा में सर्वाधिक रोजगार दिला कर प्रजा के दिलों की गहराइ में बैठने का काम किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rao Banshi Singhs life was based on religious principles and the philosophy of service to humanity is service to God : Rahul Gandhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kurukshetra, haryana former minister late rao banshi singh - rahul gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kurukshetra news, kurukshetra news in hindi, real time kurukshetra city news, real time news, kurukshetra news khas khabar, kurukshetra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved