• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन की तैयारियां, किसानों ने बनाई रणनीति

Preparations for demonstration in Kurukshetra, farmers made strategy - Kurukshetra News in Hindi

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 20 मार्च को होने वाले किसान आंदोलन को लेकर लगातार प्रयास जारी हैं। इस संबंध में सोमवार को कोटड़ा खास गांव में पूर्व सरपंच चौधरी मेवा सिंह के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव से एक विशेष टीम इस प्रदर्शन में भाग लेगी, ताकि किसानों के मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सके। साथ ही दस लोगों की एक कमेटी बनाई गई, जो इस प्रदर्शन की योजना को मूर्त रूप देगी। किसान संगठन को मजबूत करने का आह्वान बैठक के दौरान किसान सभा के जिला सचिव महिपाल चमरौरी ने भी कहा कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं का समाधान संगठित आंदोलन से ही संभव है। उन्होंने कहा कि किसान सभा का सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा, ताकि गांव-गांव में संगठन मजबूत हो और किसान अपने अधिकारों की सही तरीके से पैरवी कर सकें।
निजीकरण और सरकारी नीतियों को लेकर किसानों की चिंता।
किसान सभा के जिला अध्यक्ष जरनैल सिंह सांगवान ने सरकार की नीतियों को चुनौती देते हुए कहा कि खेती-किसानी को धीरे-धीरे निजी कंपनियों के हाथों में सौंपा जा रहा है। खाद, बीज, दवा, मशीनरी, बीमा और कृषि उत्पाद मंडियों में निजी फर्मों की भूमिका बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि विश्व व्यापार संगठन और विश्व बैंक के प्रभाव के चलते सरकार कृषि में निजी निवेश को बढ़ावा देने वाली नीतियां बना रही है, जिससे किसान हाशिए पर जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 25 नवंबर 2024 को केंद्र सरकार ने मंडी व्यवस्था में निजी कंपनियों की भूमिका को और बढ़ाने के उद्देश्य से "राष्ट्रीय कृषि व्यापार नीति" का मसौदा प्रस्तावित किया है। इसके अलावा पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ कानूनी मुकदमा और जुर्माना, प्रीपेड बिजली मीटर अनिवार्य रूप से लगाए जाने जैसे कदम किसानों की परेशानी को और बढ़ा रहे हैं।
किसानो से संगठित होने की अपील
किसानों को संगठित होने के लिए प्रेरित किया। सम्मेलन में किसान कार्यकर्ताओं ने किसानों से आह्वान किया कि वे किसान सभा का गठन करके और अधिक से अधिक सदस्य बनाकर अपनी समस्याएं बताएं। 20 मार्च को होने वाले मार्च में किसानों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक योजना भी बनाई गई। कुरुक्षेत्र में होने वाले इस तरह के प्रदर्शन से सरकार के खिलाफ किसानों की आवाज और मजबूत होगी। किसानों का मानना है कि जब तक सरकार उनकी समस्याओं का उचित समाधान नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Preparations for demonstration in Kurukshetra, farmers made strategy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: preparations, demonstration, kurukshetra, farmers, strategy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kurukshetra news, kurukshetra news in hindi, real time kurukshetra city news, real time news, kurukshetra news khas khabar, kurukshetra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved