• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रीय प्रेस दिवसः पत्रकारिता और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान वालों को किया सम्मानित

National Press Day: Those who made outstanding contributions in journalism and social service were honored - Kurukshetra News in Hindi

कुरुक्षेत्र। भारतीय पत्रकार कल्याण मंच और हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में अपने अद्वितीय योगदान के लिए दो दर्जन से अधिक व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले समाजसेवियों, पत्रकारों, और शहीदों को उनके योगदान के लिए विशेष रूप से सराहा गया। समारोह का आयोजन हरियाणा के प्रमुख पत्रकार संगठनों और समाजसेवियों के योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से किया गया था, जिसमें पत्रकारिता को एक नई दिशा देने वाले कई व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह में पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई हस्तियों को राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया। जिसमें सबसे पहले दैनिक वीर अर्जुन जो निरंतर दिल्ली सहारनपुर देहरादून से प्रकाशित होता है इसके संस्थापक के नरेंद्र जी के नाम से के नरेंद्र राष्ट्रीय अवार्ड से भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रपति अवार्ड समाजसेवी, वरिष्ट पत्रकार पवन आश्री को सम्मानित किया गया जो वीर अर्जुन के पांच राज्यों के प्रभारी हैं हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच के संस्थापक हैं।
इसके बाद स्वर्गीय ओपी जिंदल के नाम पर ओपी जिंदल राष्ट्रीय अवार्ड दिया गया जो कि सांसद रहे, कैबिनेट मिनिस्टर रहे वह गरीबी से उठकर उच्च शिखर तक पहुंचे थे। पूरे समाज के सभी वर्गों के साथ उनका बहुत लगाव था और हमेशा तट पर रहते थे तन मन धन से समाज की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। यह राष्ट्रीय अवार्ड सुप्रसिद्ध समाजसेवी राजेश सिंगला जी जो महाराणा अग्रसेन शिक्षण सम्मान योजना के संस्थापक है उन्हें समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।
स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की पत्रकारिता व उनके देश को दिए योगदान को हर व्यक्ति जानता है इन्ही के नाम से अटल बिहारी राष्ट्रीय सम्मान पंडित ऋषभ वत्स को दिया गया जो कि वकालत ज्योतिष पत्रकार के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं। शहीद लाला जगत नारायण पत्रकारिता में अपना अहम योगदान रखते थे उनके नाम पर शहीद लाला जगत नारायण राष्ट्रीय अवार्ड हिन्दुस्थान न्यूज़ एजेंसी के कैथल ब्यूरो नरेश भारद्वाज जी को दिया गया। समाज सेवा व पत्रकारिता, दिल्ली पंजाब केसरी के संस्थापक राजनेता रहे स्वर्गीय अश्विनी चोपड़ा राष्ट्रीय अवॉर्ड दीपक शर्मा को दिया गया।
हरियाणा की माटी में जन्मे जिन्होंने समाज में अहम योगदान दिया हरिभूमि के संस्थापक हरियाणा के सभी गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था में अहम योगदान देने वाले समाजसेवी स्वर्गीय चौधरी मित्र सेन के नाम पर चौधरी मित्र सेन राष्ट्रीय अवार्ड नरेश कुमार कैथल को दिया गया। हरियाणा व कुरुक्षेत्र की माटी को सम्मानित करते हुए अपना पत्रकारिता को पूरा जीवन निछावर करने वाले कुरुक्षेत्र की शान स्वर्गीय डॉक्टर केशवानंद मंमगई के नाम पर डॉक्टर केशवानंद मंमगई अवार्ड राष्ट्रीय मानवाधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पत्रकारिता व समाज सेवा में अहम् योगदान देने वाले जसबीर दुग्गल को दिया गया।
कुरुक्षेत्र को अपने पत्रकारिता व समाज सेवा से सुशोभित करने वाले स्वर्गीय देवी दयाल नन्हा राष्ट्रीय अवार्ड पत्रकारिता व समाज सेवा में अहम् योगदान देने वाले मनीष सिंधवानी को दिया गया। पत्रकारिता जगत में स्वतंत्रता सेनानी समाज में अपनी है भूमि का बनाने वाले स्वर्गीय डॉक्टर शांति स्वरूप शर्मा राष्ट्रीयअवॉर्ड पत्रकारिता व समाज सेवा में अहम् योगदान देने वाले डॉ रमेश देहराज जी को दिया गया जो भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन भी कर रहे हैं। पत्रकारिता में जीवन निछावर करने वाले कुरुक्षेत्र के ही स्वर्गीय रोहित सरदाना राष्ट्रीय अवार्ड से पत्रकारिता व समाज सेवा में अहम् योगदान देने वाले विरेंद्रपुरी को सम्मानित किया गया।
मरणोपरांत शहीदी राष्ट्रीय अवार्ड से अंबाला पुलिस में कार्यरत प्रेरणा जी को दिया गया जिनके पति देश के लिए शहीद हो गए। कैथल के पत्रकारिता में जीवन निछावर करने वाले स्वर्गीय रमन गुप्ता के नाम पर राष्ट्रीय पत्रकारिता सामान से प्रदीप हरित जी को सम्मानित किया गया। रोहतक ट्रिब्यून ग्रुप के जिला प्रभारी रहे पत्रकारिता में अपना जीवन लगाने वाले स्वर्गीय सतपाल सैनी के नाम पर सतपाल सैनी राष्ट्रीय अवार्ड राम सिंह चौधरी को दिया गया। स्वर्गीय बाबूराम गुप्ता शाहाबाद जो उर्दू हिंदी के विख्यात पत्रकार रहे समाजसेवी रहे उनके नाम पर राष्ट्रीय अवार्ड शाहाबाद के विजय कुमार जी को दिया गया। समाज सेवा एवं पत्रकारिता में बेहतरीन कार्य करने वाले सुभाष शर्मा जी को राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इसी तरह पंजाबी पत्रकारिता में राष्ट्रीय अवार्ड से सतनाम सिंह जी को सम्मानित किया गया। जो की साहित्य अकादमी से सम्मानित हो चुके हैं एवं राष्ट्रीय सचिव हैं भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के मीडिया शिक्षाविद अवार्ड से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पत्रकारिता संस्थान के प्रवक्ता डॉ आबिद को सम्मानित किया गया स्वर्गीय ममता शर्मा अवार्ड से छाया शर्मा को सम्मानित किया गया उर्दू पत्रकारिता के लिए राष्ट्रीय सम्मान से विवेक शर्मा ,ब्यूरो चीफ डेली प्रताप को सम्मानित किया गया। धार्मिक व सामाजिक सेवा के लिए राष्ट्रीय अवार्ड रामधारी शर्मा जी को दिया गया जो सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के मेंबर एवं समाजसेवी है रोहित लामसा तरावड़ी, जिला करनाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष को राष्ट्रीय युवा पत्रकार सामान से सम्मानित किया गया।
सीमा मेहता को समाज सेवा एवं पत्रकारिता में बेहतरीन कार्य करने के लिए महिला राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान मिला। फोटो पत्रकारिता के लिए राष्ट्रीय अवार्ड डॉ मुकेश डोलिया जी को प्राप्त हुआ।जो फोटो पत्रकारिता में देश विदेश में हरयाणा का नाम रोशन कर चुके है। इसी कड़ी में आदर्श पत्रकारिता राष्ट्रीय अवार्ड से जंगशेर राणा, दैनिक भास्कर नोएडा एडिशन स्टेट प्रभारी को सम्मानित किया गया जिन्होंने नशे के प्रति कई जगहों पर विशेष रूप से हुक्का बार को बंद करवाने में भूमिका अदा की।
स्वर्गीय नंद लाल राय अवार्ड से समाज सेवा एवं पत्रकारिता में बेहतरीन कार्य करने के लिए देवेंद्र राय बराडा को सम्मानित किया गया। इसी समाज सेवा के लिए डॉक्टर सदानंद व राजेश सलूजा संपादक एकता टाइम्स को राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया सुमन सलूजा को पत्रकारिता लेखन के राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। कुरुक्षेत्र प्रेस क्लब के सोशल मीडिया अवार्ड से अध्यक्ष दीपक पाठक और प्रधान अजय ठाकुर को सम्मानित किया गया। कर्मठ ईमानदार कर्मचारी अवार्ड से फकीरचंद पीए कैबिनेट मिनिस्टर को सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ हरियाणा प्रांत के कोने-कोने वह देशभर से आए पत्रकार साथियों प्रिंट इलेक्ट्रानिक न्यू मीडिया सोशल मीडिया के सभी पत्रकार साथी मौजूद थे। उन्हें भी एक-एक करके सम्मानित किया गया लगभग 300 लोगों को इस राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि जब हमारे कार्य की प्रशंसा होती है तो उत्साह और भी बढ़ जाता है और ज्यादा कार्य करने की इच्छा शक्ति पैदा होती है अतः इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए।
सबको राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं व सम्मान के लिए शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रपति अवार्डी पवन आश्री ने कहा कि मंच का मकसद है हर व्यक्ति का मान सम्मान करना जिससे समाज में उनकी प्रतिष्ठा बनी रहे वह हौसले बुलंद रहे। यह सम्मान हमें जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।
इससे हमारे परिवार आसपास के लोगों में हमारे प्रति स्नेह श्रद्धा का भाव उत्पन्न होता है और सम्मान पाने वाले व्यक्ति और अधिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने के लिए कदम बढ़ाता है इसके साथ-साथ इस मौके पर पहुंचेपूरे हरियाणा प्रदेश के कोने-कोने से एवं अन्य प्रदेशों से लगभग 300 पत्रकार साथियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-National Press Day: Those who made outstanding contributions in journalism and social service were honored
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kurukshetra, bharatiya patrakar kalyan manch, haryana patrakar kalyan manch, national press day, felicitation ceremony, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kurukshetra news, kurukshetra news in hindi, real time kurukshetra city news, real time news, kurukshetra news khas khabar, kurukshetra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved