• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नायब सैनी ने लोगों की समस्याएं सुन मौके पर ही किया समाधान

Naib Saini listened to peoples problems and solved them on the spot. - Kurukshetra News in Hindi

-शाम को लोहड़ी के कार्यक्रम में भी हुए शामिल कुरुक्षेत्र/चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र लोकसभा के सांसद नायब सैनी ने शनिवार को अपने मिर्जापुर निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसी दौरान सैनी ने अपनी समस्या लेकर पहुंचे क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी इत्मीनान से सुना और उनका मौके पर ही समाधान किया। इसके बाद देर शाम सैनी ने लोहड़ी के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। नायब सैनी ने कहा कि वे समय लोगों की समस्या सुनने और उनका समाधान करने के लिए सदा उपलब्ध हैं। सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार भी लोगों को योजनाओं का लाभ विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से घर-घर पहुंचकर दे रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के लोगों के लिए मोदी-मनोहर सरकार ने बेहतर नीतियों और योजनाओं को लागू करके दस साल से लगातार सेवा कर रही है। भाजपा ने देश और प्रदेश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की सरकार दी है। भविष्य में भी लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और समस्याओं प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।
भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर निवास पर पहुंचे लोगों से आह्वान किया कि वे विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। सैनी ने कार्यकर्ताओं से भी कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए और अधिक मेहनत से कार्य करें। सैनी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है और कार्यकर्ताओं के दम तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार भी डबल इंजन सरकार बनेगी। इसके बाद शाम को सैनी लोहड़ी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और सभी को लोहड़ी व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Naib Saini listened to peoples problems and solved them on the spot.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kurukshetra, chandig, bharatiya janata party, state president, kurukshetra lok sabha, mp naib saini, mirzapur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kurukshetra news, kurukshetra news in hindi, real time kurukshetra city news, real time news, kurukshetra news khas khabar, kurukshetra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved