चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित 'नमो युवा रन' मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी युवाओं के साथ मैराथन में हिस्सा लिया। इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की यह मैराथन हमारी युवा शक्ति की ऊर्जा, जोश और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है। कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की यह पहल युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि यह रन केवल 5 किलोमीटर की नहीं, बल्कि देश की तरक्की की दौड़ है जो हर युवा के मन में समर्पण, धैर्य और मेहनत की भावना को जगाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने युवाओं के स्वाभिमान और उनकी योग्यता का सम्मान किया है। योग्यता के आधार पर बिना खर्ची-बिना पर्ची के 1 लाख 80 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे अवसर न केवल हमें एक साथ जोड़ते है, बल्कि हमें एक महान प्रेरणा भी देता है। प्रधानमंत्री की अद्भुत नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता और देश के प्रति अटूट समर्पण ने हमें एक नए भारत का सपना दिखाया है। हमें उस सपने को साकार करने की प्रेरणा दी है। प्रधानमंत्री ने हमारे सामने 'विकसित भारत' का विजन रखा है। ऐसा विजन जहां हर नागरिक सशक्त हो, जहां हर युवा की रोजगार मिले और जहां हमारी अर्थव्यवस्था विश्व के सामने अपने कदम मजबूती से बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में, 'मेक इन इंडिया', 'लोकल फॉर वोकल', 'डिजिटल इंडिया', 'स्टार्टअप इंडिया' और 'स्किल इंडिया' जैसी पहले देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं। चाहे कोई भी क्षेत्र हो, जब हम एकजुट होकर देश के विकास के लिए काम करते हैं, तभी हमारा राष्ट्र वास्तव में विकसित बनता है। कौशल विकास और युवा सशक्तिकरण भी इसी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि युवा अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के साथ अपने कौशल विकास पर भी ध्यान दें। हमें 'विकसित भारत-विकसित हरियाणा' के विजन को साकार करने के लिए मिलकर काम करना है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारा देश युवा शक्ति का देश है। हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हमारे युवा हैं। प्रधानमंत्री ने भी बार-बार युवाओं को आगे आने, कौशल सीखने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया है। आज युवाओं के लिए अवसरों के नये क्षितिज खुल रहे हैं। हमारी सरकार इसके लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रही है। स्किल युवाओं की सबसे बड़ी ताकत है। लगातार स्किल में बदलाव करना और कुछ नया सीखना समय की मांग है। आपकी क्षमता ही आपको दूसरों से अलग बनाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में युवाओं को आधुनिक रोजगारपरक विषयों का शिक्षण व प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए पलवल में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी है। 'हरियाणा कौशल विकास मिशन' के तहत 1 लाख 10 हजार युवाओं को कौशल प्रदान किया है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें। उन्होंने कहा कि कौशल प्राप्त युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए उद्योगों को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है। इसलिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को गति देने के लिए राज्य में अलग से 'एम.एस.एम.ई. विभाग' का गठन किया है।
उन्होंने कहा कि स्टार्टअप और अनुसंधान के लिए भारत दुनियाभर में एक केन्द्र के रूप में उभर रहा है। हरियाणा में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 'नई स्टार्टअप नीति' बनाई है। इस नीति के तहत युवाओं को आर्थिक व तकनीकी सहायता देकर उन्हें अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश में 9 हजार 500 युवा स्टार्टअप स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया एक ग्लोबल विलेज में बदल गई है। इस समय विदेशों में रोजगार तलाश करने वाले युवाओं की संख्या काफी अधिक है, लेकिन ये युवा कई बार विदेश भेजने का झांसा देने वाले जालसाजों के जाल में फंस जाते हैं। हमने उन्हें विदेशों में शिक्षा व रोजगार दिलाने के लिए 'विदेश सहयोग विभाग' बनाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की खेलों में उपलब्धियों का जिक्र होते ही हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाई खेलों और अन्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी शारीरिक दक्षता और मानसिक दृढ़ता का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक में देश को मिले 6 में से 4 पदक जीतकर हमें गौरवान्वित किया है। कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम में भी हरियाणा के 3 खिलाड़ी हैं। मैडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 6 करोड़ रुपये तक नकद पुरस्कार देने के साथ-साथ सरकारी नौकरियां भी दी जा रही हैं। अवार्ड पाने वाले खिलाड़ियों को मासिक मानदेय भी दिया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी जितनी अधिक होगी, देश व प्रदेश का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा। इसलिए हमारे युवाओं को राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, ताकि देश को आधुनिक सोच का नया नेतृत्व मिले। राजनीति में आपकी भागीदारी वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति को समाप्त कर देगी। हम युवाओं को स्वाभिमानी, स्वावलंबी व रोजगार सक्षम बनाने के लक्ष्य की ओर गति से आगे बढ़ रहे हैं।
शारदीय नवरात्र का पहला दिन आज, मां शैलपुत्री की पूजा से करें आराधना की शुरुआत
राशिफल 11 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद देवराहा बाबा पर बनेगी फिल्म ‘मचान बाबा’
राशिफल 12 अक्टूबर: तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
मद्रास हाई कोर्ट ने रजनीकांत की 'जेलर 2' की गैरकानूनी रिलीज पर रोक लगाई
13 अक्टूबर का पंचांग: मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा करना विशेष फलदायी, सुबह 11:49 से दोपहर 12:36 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी
अक्षय कुमार, अजय देवगन से रणवीर सिंह तक, गणेश आचार्य की फिल्म के समर्थन में उतरा बॉलीवुड
धीरज कुमार की फिल्म आज का महिषासुर से मेरा एक्टिंग डेब्यू मेरे लिए बेहद खास है, बोले टेरेंस लुईस
मां को याद कर भावुक हुए सोनू सूद, 19वीं पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
सोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुना
हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस
नवरात्रि दूसरा दिन आज: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र और भोग
NPCI का बड़ा ऐलान, दीपावली के बाद लागू होगा UPI MDR;तारीख अभी तय नहीं
साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
रणबीर कपूर की 'रामायण' में जटायु के रूप में दिखेंगे अनुपम खेर, मेकर्स ने जारी किया पहला पोस्टर
मेरठ - सौरभ राजपूत नीला ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला— अदालत ने आरोपी मुस्कान और साहिल को सुनाई मौत की सजा

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, फार्मा और फाइनेंशियल सर्विसेज पर रहा दबाव

खड़गे बोले- 'पहले वोट चोरी और फिर विरोध करने के अधिकार की चोरी, भाजपाई तानाशाही का प्रमाण'
राशिफल 14 अक्टूबर 2026: वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी
इतने साल बाद भी नहीं गया सोनाली बेंद्रे का डांस का डर, कहा-पता नहीं हम्मा-हम्मा कैसे कर लिया
अर्जुन बिजलानी ने ऐसे किया था पत्नी नेहा को प्रपोज, बोले-अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा
नकुल धुल के एविक्शन पर एल्विश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- देखकर दुख हुआ
मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा, 'लास्ट मैन इन टावर' के निर्देशक बेन रेखी
नवरात्रि के चौथे दिन विद्या बालन ने रॉयल ब्लू साड़ी में बिखेरा जलवा, मां कूष्मांडा को समर्पित किया अपना पारंपरिक शाही लुक
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
100 किलो वजन, लॉ की पढ़ाई और थिएटर का एक कोर्स... सारा अली खान ने शो में सुनाया एक्ट्रेस बनने का सफर
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
रोजाना 5 मिनट करें सेतुबंधासन, दूर होगी कब्ज की समस्या और मजबूत होगी रीढ़ की हड्डी
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 14/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope