• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव - ग्रेसी सिंह और सूफी गायक सतिंद्र सरताज करेंगे शिरकत

International Geeta Festival- Gracie Singh and Sufi singer Satindra Sartaj will attend - Kurukshetra News in Hindi

चण्डीगढ़ । हरियाणा के कुरूक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में फिल्मी अभिनेत्री ग्रेसी सिंह और सूफी गायक सतिन्द्र सरताज सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हेमंत बृज वासी भी इस महोत्सव को यादगार बनाने के लिए पहुंच रहे है। अहम पहलु यह है कि महोत्सव से पहले शहर के सौंदर्यकरण को चार चांद लगाने के लिए भारत से लगभग 200 प्रमुख चित्रकार कुरूक्षेत्र में पहुंचेंगे और पेंट द वाल प्रतियोगिता के माध्यम से कुरूक्षेत्र की दिवारों पर महाभारत विषय पर आकर्षक और सुंदर पेंटिंग भी बनाएंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र में पिछले वर्षो की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 7 से 23 दिसम्बर तक मनाया जा रहा है। आज से 5 हजार वर्ष पहले इसी पावन धरा पर लड़े गए महाभारत युद्ध में अर्जून को भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमदभगवद गीता का अजर अमर संदेश दिया गया था। इस संदेश को दिए हुए 5 हजार 156 वर्ष बीत चुके है। इसी शाश्वत संदेश की वर्षगांठ गीता जंयती का पर्व हर वर्ष भारतीय काल गणना के अनुसार मार्ग शीर्ष शुक्ल एकादशी को मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 18 दिसम्बर, 2018 को आ रहा है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में इस वर्ष मॉरीशस को भागीदारी देश और गुजराज को भागीदारी राज्य के रुप में चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 के फरवरी माह में मॉरीशस में भी गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 13 दिसम्बर को ब्रहमसरोवर पर गीता यज्ञ एवं पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठïी का आयोजन होगा। इसी अवसर पर 48 कोस कुरुक्षेत्र काफी टेबल बुक का विमोचन भी किया जाएगा। इस संगोष्ठïी में देश-विदेश के विद्ववान लोग पवित्र ग्रंथ गीता पर मंथन पर करेंगे और नए शोध की तरफ आगे बढ़ेंगे। इस महोत्सव में गीता पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इस्कान, रामकृष्ण मिशन, जिओ गीता एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्थानों की सहभागिता रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सायं काल को देशी व विदेशी कलाकारों द्वारा मुख्य पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन कलाकारों के अलावा मॉरीशस, इंडोनेशिया, ईरान, तुर्कमेनिस्तान, रुस आदि देशों के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 30 से अधिक महाविद्यालयों में गीता संसद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में पवित्र गं्रथ गीता पर चर्चा की जाएगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से नवयुवकों को में गीता का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंच पाएगा। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2018 के लिए जहां शहर व प्रदेश वासियों को आमंत्रित किया जा रहा है, वहीं राज्य सरकार व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से 10 से ज्यादा देशों के राजदूतों को महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए बुलाया गया है। अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि हरिओम पंवार, गजेन्द्र सोलंकी व अन्य प्रसिद्ध कवियों को आमंत्रित किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-International Geeta Festival- Gracie Singh and Sufi singer Satindra Sartaj will attend
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: international geeta festival, haryana hindi news, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kurukshetra news, kurukshetra news in hindi, real time kurukshetra city news, real time news, kurukshetra news khas khabar, kurukshetra news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved