कुरुक्षेत्र। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणवी फिल्म उद्योग को बालीवुड की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार इसके लिए योजना तैयार कर रही है।
कैप्टन अभिमन्यु शनिवार को मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में हरियाणा अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन के सत्र का शुभारंभ करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब फिल्मों में हरियाणा की संस्कृति की झलक नजर आने लगी है। उन्होंने कहा कि दंगल और सुल्तान जैसी फिल्मों ने प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाई। आज प्रदेश में फिल्म उद्योग उभरता हुआ नजर आ रहा हैं, क्योंकि यहां की माटी और संस्कृति में आसपास के राज्यों की झलक भी समाहित हैं। सरकार की नीति से प्रदेश का फिल्म उद्योग मजबूत होगा।
इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा, विधायक डॉ. पवन सैनी, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर मैक के मुख्य सलाहकार महेश जोशी, निर्देशक धर्मेन्द्र डांगी, नकुल, दिनेश गोयल, डॉ. महासिंह पूनियां, फिल्म अभिनेता जयदीप अहलावत मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope