कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहाकि ट्रिप्पल इंजन की सरकार बनने के बाद प्रदेश में तीन गुणा तेज गति के साथ विकास किया जाएगा। सरकार ने हर गांव, हर शहर को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का काम किया, जिसके कारण ही प्रदेश के नागरिकों का सरकार पर भरोसा बढ़ा है और इसी की बदौलत जनता का निकाय चुनावों में भी आशीर्वाद मिलेगा।
मुख्यमंत्री शनिवार को कुरुक्षेत्र के थानेसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितजन को संबोधित कर रहे थे।
सैनी ने कहा कि देश और प्रदेश के लोगों ने देखा है कि डबल इंजन सरकार ने पूरे हरियाणा को विकास की ऊंचाईयों तक पहुंचाया और अब समय आ गया है तीसरे इंजन को जोडने का। नगर निकायों में भी जनता के आर्शीवाद से स्थानीय सरकार बनेगी। प्रदेश के लोग विपक्ष के झूठ को समझ चुके हैं और अब वे किसी के बहकावे और लालच में आने वाले नहीं है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री ने कहाकि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने के उद्देश्य से काम कर रही है। इस प्रदेश के हर क्षेत्र का विकास हो और हर नागरिक का उत्थान हो, इस उद्देश्य को लेकर ही योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया जा रहा है। सरकार ने आमजन की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए समाधान शिविर लगाने का काम किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने 100 दिन पूरा करने से पहले अनेकों छोटी और बडी योजनाओं को अमलीजामा पहनाकर नागरिकों को बडी राहत देने का काम किया। यह सरकार हर रोज विकास के मार्ग पर तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। - DIPR Haryana
जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, 14 साल की उम्र में रचा IPL इतिहास
स्पेन और पुर्तगाल में भीषण बिजली संकट: एक सप्ताह तक राहत की उम्मीद नहीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित, दिग्गजों ने साझा किए अनुभव
Daily Horoscope