• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रसिद्घ तीर्थ ज्योतिसर में महाभारत थीम पर बनेगी बिल्डिंग, खर्च होंगे 31 करोड़ रु.

Building  will be build on Mahabharata theme in famous Jyotisar Shrine, Will be spent Rs 31 crore Rupees - Kurukshetra News in Hindi

कुरूक्षेत्र। हरियाणा के पर्यटन मंत्री राम बिलास शर्मा ने बताया कि कुरूक्षेत्र जिले के प्रसिद्घ तीर्थ स्थल ज्योतिसर में धार्मिक पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देने के लिए ‘महाभारत-थीम बिल्डिंग’ का निर्माण किया जा रहा है जिस पर करीब 31 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

उन्होंने राज्य में पर्यटन को प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्घता दोहराते हुए बताया कि गीता-संदेश की गवाह कुरूक्षेत्र की पर्यटन के क्षेत्र में पूरे विश्व में पहचान है। कुरूक्षेत्र के साथ लगते ज्योतिसर को भी धार्मिक रूप से विकसित किया जा रहा है। ज्योतिसर में ‘महाभारत-थीम’ को कलाकृतियों के माध्यम से दर्शाने के लिए एक बिल्डिंग बनाई जा रही है जिस पर प्रथम चरण में करीब 31 करोड़ रूपए खर्च होंगे।

उन्होंने बताया कि करीब 1.50 करोड़ रूपए का कार्य पूरा हो चुका है तथा 6.30 करोड़ रूपए का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा 9.90 करोड़ रूपए के कार्य के टैंडर हो चुके हैं जल्दी ही कार्य शुरू हो जाएगा तथा 5.70 करोड़ रूपए के कार्य की ऑनलाइन बोली खोल दी गई है, बाकि कार्य भी यथाशीघ्र पूरा करवा दिया जाएगा।

शर्मा ने बताया कि ज्योतिसर में ‘महाभारत-थीम बिल्डिंग’ में महाभारत से जुड़े विशेष प्रसंगों को कलाकृतियों के माध्यम से चित्रित किया जाएगा ताकि पर्यटकों का महाभारत के बारे में ज्ञान और अधिक बढ़ सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। इससे जहां राज्य से बाहर के लोगों को हरियाणा की संस्कृति के बारे में जानकारी मिलेगी वहीं प्रदेश में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Building will be build on Mahabharata theme in famous Jyotisar Shrine, Will be spent Rs 31 crore Rupees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana tourism minister, rambilas sharma, building on mahabharata theme, jyotisar, famous pilgrimage, jyotisar shrine, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kurukshetra news, kurukshetra news in hindi, real time kurukshetra city news, real time news, kurukshetra news khas khabar, kurukshetra news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved