• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंशुल कंबोज ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास, एक पारी में लिए 10 विकेट

Anshul Kamboj created history in Ranji Trophy, took 10 wickets in an innings - Karnal News in Hindi

करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री के छोटे से गांव से आने वाले अंशुल कंबोज ने रणजी ट्रॉफी में एक अभूतपूर्व कारनामा कर इतिहास रच दिया है। हरियाणा के लिए खेलने वाले अंशुल ने केरल के खिलाफ अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी को हैरान कर दिया। अंशुल ने एक ही पारी में 10 विकेट लेकर न सिर्फ मैच में धमाल मचाया, बल्कि वह रणजी ट्रॉफी में यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज बने हैं। रोहतक के लाहली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अंशुल कंबोज ने केरल के सभी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाते हुए 10 विकेट झटके। यह हरियाणा रणजी टीम के किसी खिलाड़ी द्वारा किया गया पहला कारनामा है, और रणजी इतिहास में यह तीसरी बार हुआ है कि किसी गेंदबाज ने एक पारी में 10 विकेट लिए हैं। अंशुल का यह प्रदर्शन फर्स्ट क्लास क्रिकेट, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और रणजी क्रिकेट में भारत के लिए किसी भी खिलाड़ी द्वारा छठी बार किया गया है। अंशुल कंबोज की इस बेहतरीन गेंदबाजी ने न केवल उनके करियर को एक नई ऊंचाई दी है, बल्कि वह अब भारतीय क्रिकेट टीम की दहलीज पर खड़े हैं।
अंशुल ने अपनी क्रिकेट यात्रा की शुरुआत करनाल की राणा ब्रदर्स एकेडमी से की थी, जहां वह अपने कोच सतीश राणा से प्रशिक्षण लेते हैं। वह मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं और भारत के अंडर 19 टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। अंशुल की सफलता ने उनकी एकेडमी में खुशी का माहौल बना दिया है, और उनके साथी खिलाड़ी भी इस उपलब्धि से प्रेरित हैं।
अंशुल की इस शानदार उपलब्धि के बाद, अब उनकी निगाहें टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने पर हैं। उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से यह उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anshul Kamboj created history in Ranji Trophy, took 10 wickets in an innings
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anshul kamboj, created, history, ranji trophy, took, 10 wickets, innings, \r\n, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, karnal news, karnal news in hindi, real time karnal city news, real time news, karnal news khas khabar, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved