• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महिलाएं बोलीं- अब हमें कहीं भी जाने में नहीं लगता डर, थैंक्स आपरेशन दुर्गा

करनाल। पिछले कुछ दिनों ने पूरे प्रदेश में हरियाणा पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए गए ‘आपरेशन दुर्गा’ अभियान के तहत पार्कों और बस स्टैंड पर महिलाओं ने प्रबंधक महिला थाना करनाल उप-निरीक्षक पवना देवी व उनकी टीम का शुक्रिया अदा किया। महिलाओं का कहना था कि अब उन्हें किसी बात का डर नहीं है। आपकी मौजूदगी हमें पूरी तरह सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि पहले वे घर से बाहर आने के बाद भी आसपास के वातावरण में हर समय घुटन-सी महसूस करती थीं, लेकिन करनाल पुलिस ने जबसे मजनू टाइप और आवारा लोगों पर नकेल कसनी शुरू की है तो महसूस होने लगा है कि उस घुटन भरे वातावरण के बादल छंटने शुरू हो गए हैं। अब उन्हें ऐसा अनुभव होने लगा है कि वे भी खुलकर सांस ले सकती हैं और करनाल पुलिस के होते हुए उन्हें अपनी सुरक्षा के बारे सोचने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही बहुत से व्यक्तियों ने भी पुलिस की इस मुहिम की सराहना की। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी, बहू या बहन घर से बाहर जाती थी और जब तक लौटकर नहीं आती थी तो मन में चिंता हर समय बनी रहती थी, लेकिन पुलिस के इस कदम से उनकी चिंताएं काफी कम हो गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women spoke - now we do not feel afraid to go anywhere, thanks for Durga operation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women, spoke, now, feel, afraid, anywhere, thanks, durga operation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karnal news, karnal news in hindi, real time karnal city news, real time news, karnal news khas khabar, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved