• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में 45 से 60 साल के अविवाहित पुरूष और महिला को मिलेगी पेंशनः मनोहर लाल

Unmarried men and women of 45 to 60 years will get pension in Haryana: Manohar Lal - Karnal News in Hindi

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहाकि प्रदेश में 45 से 60 साल तक अविवाहित पुरूष एवं महिला को पेंशन देने की योजना पर सरकार विचार कर रही है। सरकार इस पर करीब एक माह के अंदर फैसला लेगी। मुख्यमंत्री रविवार को करनाल के गांव कलामपुरा में जन संवाद के दौरान लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गांव कलामपुरा के सामुदायिक केन्द्र में पौधारोपण भी किया। जन संवाद में 60 वर्ष के अविवाहित बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री के समक्ष पेंशन संबंधी शिकायत रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने उक्त घोषणा की। मनोहर लाल ने कलामपुरा में संस्कृति मॉडल स्कूल बनाने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय स्कूल के नए भवन का निर्माण करने और काछवा से कलामपुरा तक सड़क का अगले दो महीने में निर्माण करने के लिए भी अधिकारियों को आदेश दिए। राजकीय स्कूल में वॉलीबॉल खेल मैदान बनाने के साथ-साथ तालाब का जीर्णोद्धार करने की भी घोषणा की। सरपंच द्वारा रखी गई 19 मांगों का अध्ययन करने के बाद सभी को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव कलामपुरा के विकास पर सरकार की ओर से 6 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है। सामुदायिक केन्द्र के निर्माण को भी पूरा किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश दिए कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रविवार को मीटिंग करने के लिए जगह मुहैया करवानी होगी।
करनाल के सभी गांवों में मिलेगी इंटरनेट सेवाः
मुख्यमंत्री ने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त को आदेश दिए कि करनाल के सभी गांवों में बीएसएनएल के सहयोग से इंटरनेट सेवाएं दी जाएं। आज के समय में 70 से 80 प्रतिशत कार्य ऑनलाईन प्रणाली से किए जाते हैं। इसलिए गांव में इंटरनेट सेवा का होना जरूरी है और करनाल पहला ऐसा जिला होगा जहां प्रत्येक गांव में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा उपलब्ध होगी।
करनाल के हर गांव में मिलेगी बैंक की मोबाइल सेवाः
उन्होंने कलामपुरा में बैंक खोलने की मांग पर बोलते हुए कहाकि जिस गांव में कॉपरेटिव बैंक की शाखा नहीं है। उस गांव में एलडीएम के माध्यम से दूसरे बैंक की मोबाइल सेवा का लाभ दिया जाए। मनोहर लाल ने कहाकि प्रदेश के हर नागरिक की समस्या को दूर करने के लिए वे स्वयं लोगों के बीच जा रहे हैं। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान एक-एक समस्या का समाधान करने के बाद संबंधित व्यक्ति को दूरभाष या फिर एसएमएस के जरिए फीडबैक भी दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Unmarried men and women of 45 to 60 years will get pension in Haryana: Manohar Lal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnal, chief minister manohar lal, pension, unmarried men, unmarried women, 45 to 60 years, state, decision, kalampura village, haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, karnal news, karnal news in hindi, real time karnal city news, real time news, karnal news khas khabar, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved