• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

करनाल की मुगल कैनाल का बदला जाएगा नाम, अब कर्ण कैनाल रखा जाएगा

The name of Mughal Canal of Karnal will be changed, now it will be named Karna Canal - Karnal News in Hindi

करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को आमजन के बीच लोहड़ी का पावन त्योहार मनाया। करनाल के सैक्टर 13 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में लोहड़ी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिरकत की और बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को लोहड़ी की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली व तरक्की की प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को 14 जनवरी को मनाए जाने वाले मकर सक्रांति पर्व की भी हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करनाल के मुगल कैनाल का नाम बदलकर कर्ण कैनाल करने का प्रस्ताव भी रखा। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह उनके लिए बड़े हर्ष का विषय है कि लोहड़ी के दिन वे करनाल शहर में मौजूद हैं और लोगों के बीच इस पावन पर्व को मना रहे हैं। यह हमारी भारतीय संस्कृति की विशेषता है कि यहां अलग-अलग त्योहार मनाए जाते हैं। लोहड़ी खुशियां बांटने का त्योहार है। उन्होंने कहा कि इस पावन त्योहार पर वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आए। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य अतिथियों ने अग्नि को तिल, गुड़ व मुंगफली अर्पित की।
22 जनवरी होगा ऐतिहासिक दिनः
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 22 जनवरी एक ऐतिहासिक दिन है, जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए वर्षों तक संघर्ष किया, आंदोलन हुए, सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक निर्णय सुनाया। इसके बाद भव्य राम मंदिर बन रहा है। हम सीना चोड़ा करके ऐतिहासिक विरासत प्राप्त करने जा रहे हैं।
गणतंत्र दिवस भी करनाल में ही मनाएंगे सीएमः
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर वे स्वयं करनाल में रहेंगे, ऐसे में उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में आमजन को इस कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, बृज गुप्ता, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, जिला महामंत्री सुनील गोयल व राजबीर शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, सभी नगर पार्षद सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The name of Mughal Canal of Karnal will be changed, now it will be named Karna Canal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnal, haryana chief minister, manohar lal, lohri celebration, common people, community center, sector 13, greetings, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, karnal news, karnal news in hindi, real time karnal city news, real time news, karnal news khas khabar, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved