• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऑल इंडिया गवर्नमेंट ड्राइवर कन्फेडरेशन का दसवां राष्ट्रीय महा अधिवेशन इंद्री में

Tenth National Maha Adhiveshan of All India Government Driver Confederation in Indri - Karnal News in Hindi

इंद्री। ऑल इंडिया गवर्नमेंट ड्राइवर कन्फेडरेशन का दसवां राष्ट्रीय महा अधिवेशन इंद्री में आयोजित किया गया। इस महा अधिवेशन में देशभर से 20 राज्यों के सरकारी ड्राइवरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप उपस्थित हुए। सभी कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें ड्राइवरों की विभिन्न मांगें रखी गईं। इस मौके पर विधायक रामकुमार कश्यप का स्वागत जोरदार तरीके से किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कुमार मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि यह उनका दसवां राष्ट्रीय महा अधिवेशन है और इस बार इंद्री के विधायक ने कार्यक्रम में भाग लिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने मांग पत्र में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं, जिनमें ड्राइवर का नाम बदलकर 'सारथी' रखने, सरकारी कारणों पर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, उनके मानदेय में वृद्धि, हिट एंड रन कानून में संशोधन, सरकारी गाड़ियों के लिए टोल फ्री व्यवस्था और वाहन चालकों के लिए बीमा की मांग की गई है। इसके अलावा, उन्होंने कोरोना काल में कार्यरत रहे समस्त चालकों के महंगाई भत्ते का भुगतान भी किया जाने की बात कही। साथ ही, सभी राज्य सरकारों से 15 साल पुराने वाहनों के स्थान पर नए सरकारी वाहन लेने की अपील की गई।
इंद्री के विधायक एवं विधानसभा के व्हिप चीफ रामकुमार कश्यप ने कहा कि आज का राष्ट्रीय महा अधिवेशन सरकारी वाहन चालकों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें दो मांग पत्र दिए गए – एक प्रधानमंत्री के नाम और दूसरा हरियाणा सरकार के नाम। उन्होंने कहा कि वह इन मांगों को विधानसभा में उठाएंगे और मुख्यमंत्री को भी अवगत कराएंगे ताकि इनको पूरा करने का आश्वासन मिल सके।
रामकुमार कश्यप ने आगे कहा कि अगर वाहन चालकों को 'सारथी' संबोधन दिया जाए, तो इससे सरकार पर कोई अतिरिक्त खर्च नहीं आएगा और उन्हें उचित सम्मान मिलेगा। साथ ही, उन्होंने हरियाणा के हितों की बात करते हुए कहा कि चंडीगढ़ पर जितना पंजाब का हक है, उतना ही हरियाणा का भी हक है। पंजाब के नेताओं द्वारा चंडीगढ़ के बारे में की जा रही बयानबाजी को उन्होंने ओछी मानसिकता करार दिया और कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा का भी उतना ही हिस्सा है जितना पंजाब का।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tenth National Maha Adhiveshan of All India Government Driver Confederation in Indri
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tenth, national, maha, adhiveshan, india, government, driver, confederation, indri, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, karnal news, karnal news in hindi, real time karnal city news, real time news, karnal news khas khabar, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved