करनाल । इंडिया हेल्थ लाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने खुलासा किया कि आज से 40 वर्ष पहले भारत स्वस्थ भारत था पर आज देश में 22 करोड़ लोग ब्लड प्रेशर के मरीज है, 13 करोड़ लोग डायबटिज से ग्रस्त है और 40 लाख लोग कैंसर से पीड़ित है। आज भारत में मेडीकल चैक अप और दवाइयों का खर्च 14 लाख करोड़ तक पहुँचा हुआ है जबकि भारत का कुल बजट 16 लाख करोड़ है। इससे पता चलता है की आज भारत बीमारू बना हुआ है। देश में स्वास्थ्य सेवाएं प्राइवेट डॉक्टर 71% दे रहे है जबकि सरकार की तरफ से 29% ही चिकित्सा सुविधाएँ मुहैया कराई जा रही है। देश में 35% लोगों की मासिक आय एक हजार से भी कम है इससे वह अपना स्वास्थ्य का खर्च कैसे करें यह उनकी चिन्ता बनी रहती है, क्योंकि वह प्राइवेट डॉक्टर का खर्चा वहन नहीं कर सकते । ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
तोगड़िया ने कहा आखिर क्यूँ बना मरीजों का भारत। इसका मुख्य कारण है जीवन शैली में परिवर्तन और अगर हम अपनी जीवन शैली में सुधार नहीं लाएंगे तो हम मानसिक रोगों के शिकार बन जाएगे । आज भी लोग मानसिक परेशानियों के कारण आत्महत्याएं कर रहे है। भारत के अयोग्य की अदभुत" अमृतधारा" तोगडिया ने कहा की हमें अपनी जीवन शैली को बदलना होगा अगर हम स्वस्थ रहना चाहते है। हमें अपने खान पान का ख्याल करना होगा,व्यायाम करना,नशा न करना ,तनाव न रखना आदि शैली अपने वर्तमान जीवन मे अपनाना होगा तभी स्वस्थ भारत सुखी भारत बन सकेगा।
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में भाजपा का विजय डंका बज गया - मोदी
भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने पूछा, क्या राहुल के लिए अलग कानून बने
Daily Horoscope