• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में कोई भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा - हुड्डा

No one is feeling safe in Haryana - Hooda - Karnal News in Hindi

करनाल। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसती नजर आ रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने '72 प्लस' के नारे के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
करनाल में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलेन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने भाजपा पर जोरदार निशाना साधा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मनोहर लाल के सामने हमारे कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में बहुत तगड़ी लड़ाई लड़ी। हमारी पहले एक सीट नहीं थी, आज 5 सीट आई है। भाजपा का ग्राफ कम हुआ है। हम करनाल में चुनाव हारे। लेकिन, हौसला बुलंद रखना है। हमारा लक्ष्य हरियाणा विधानसभा चुनाव में '72 प्लस' सीटों को जीतना है।

उन्होंने कहा कि हमें भाजपा को बेनकाब करना है। सरकार बताए कि हरियाणा पर इतना कर्ज कैसे हुआ, हरियाणा रोजगार में पीछे क्यों है, कानून व्यवस्था खराब क्यों है। किसानों की दुर्गति, महिला पहलवानों के साथ बर्ताव, कर्मचारियों और अध्यापकों को परेशान करने वाली भाजपा को जनता इस बार खारिज करने वाली है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कार्यकताओं का धन्यवाद, जिन्होंने पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत की। यह शुरुआत है। असली लड़ाई आगे है, बैठना, रुकना, झुकना नहीं है। आगे बढ़ते जाना है और अपना लक्ष्य हासिल करना है। दस साल में भाजपा सरकार झूठे वादे करने के साथ भ्रष्टाचार में लिप्त रही है।

उन्होंने कहा कि आज हम पूरे देश में बेरोजगारी में नंबर एक पर हैं। अपराध बढ़ गया है। हरियाणा में कोई भी वर्ग अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। हमारी पहलवान बेटियों को जंतर-मंतर पर घसीटा गया। उन्हें आज तक इंसाफ नहीं मिला, किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। डीजल-पेट्रोल और सिलिंडर के दामों से हर वर्ग परेशान है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No one is feeling safe in Haryana - Hooda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: feeling safe, haryana, hooda, punjab congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, karnal news, karnal news in hindi, real time karnal city news, real time news, karnal news khas khabar, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved